Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस से बेघर होते ही भड़के पुनीत सुपरस्टार , कहा- पुनीत सबका बाप था, है और रहेगा

Puneet Superstar New Video: 'बिग बॉस ओटीटी 2' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो के ग्रैंड प्रीमियर के साथ होस्ट सलमान खान ने 13 कंटेस्टेंट्स का स्वागत किया था लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी कंटेस्टेंट को शो शुरू होने के 12 घंटे के अंदर ही बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया है। शो का ग्रैंड प्रीमियर खत्‍म होते ही कंटेस्‍टेंट पुनीत सुपरस्‍टार हर किसी के लिए सिरदर्द बन गए थे। उनकी घट‍िया हरकतों और नॉनस्‍टॉप बकवास ने घरवालों को परेशान कर दिया था। ऐसे में बिग बॉस को घरवालों की आपसी सहमति से पुनीत को शो से बेघर करना पड़ा।

बिग बॉस में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी कंटेस्‍टेंट को उसकी हरकतों की वजह से शो शुरू होने के 12 घंटे के अंदर ही बेघर कर दिया गया हो। आपको बता दें कि पुनीत कुमार नामक इस इंस्‍टाग्राम इन्‍फ्लुएंशर को बिगॉ बॉस के घर का कोई भी नियम समझ में नहीं आ रहा था इसलिए उन्होंने अंदर तबाही मचा दी थी।

puneet kumar

12 घंटे के अंदर शो से बेघर हुए पुनीत कुमार
वहीं इस शो से बाहर निकलने के बाद भी पुनीत कुमार का पागलपन जारी है। पुनीत कुमार ने अब एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि पुनीत कुमार सबका बाप था, है और रहेगा। आपको बता दें कि पुनीत कुमार ने बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर एपिसोड खत्‍म होते ही अपनी पागलपंती शुरू कर दी थी। शो का लाइव फीड जैसे ही शुरू हुआ पुनीत ने घर के अंदर अजीब हरकतें शुरू कर दी थीं।

पुनीत ने मुंह पर लगाया था टूथपेस्ट
पुनीत कुमार रात को बाथरूम में मुंह पर टूथपेस्‍ट लगाते नजर आए थे। वहीं उन्होंने अपने सिर पर फिनाइल की बोलत उड़ेल दी थी। इसके बाद अगले दिन सुबह उठते ही उन्‍होंने नॉनस्‍टॉप बोलना शुरू कर दिया था। वह एक ही बात को वह लगातार बोल रहे थे। इस दौरान वह घर में लगे कैमरों के साथ छेड़छाड़ करते भी नजर आए थे। उन्होंने टॉयलेट सीट पर भी गंदगी फैला दी थी। ऐसे में पुनीत कुमार बाकी घरवालों के निशाने पर आ गए थे। पुनीत लगातार अपने अंदाज में बिग बॉस को धमकी भी दे रहे थे। वह शो के मेकर्स को गालियां भी दे रहे थे।

'पुनीत कुमार इंडस्ट्री का बाप है'
वहीं अब बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद पुनीत कुमार ने एक 15 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं- दोस्‍तों, मेरे पास लाखों लोगों के मैसेज आए कि पुनीत भाई तुम्‍हारी वजह से हमने जियो सिनेमा के ऐप को अनइंस्‍टॉल कर दिया है। अब हम शो नहीं देखेंगे, क्‍योंकि पुनीत कुमार इंडस्ट्री का बाप था, बाप है और बाप रहेगा। इतने चांटे मारूंगा सालों को।

पुनीत कुमार के अजीब वीडियोज
जानकारी के अनुसार पुनीत कुमार अपने अजीब और पागलपन भरे वीडियोज के लिए सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। लोग उन्हें पुनीत सुपरस्टार कहकर पुकारते हैं। बिग बॉस के घर के अंदर भी वह उसी अजीबोगरीब अवतार में नजर आए थे। उन्‍हें इस बात का दुख था कि जनता ने उन्‍हें 2 नंबर की रैकिंग क्यों दी थी। ऐसे में वह लगातार गलत बातें नजर आ रहे थे। यहां तक कि बिग बॉस की फटकार के बाद भी वह कहते रहे कि उन्‍हें शो में नहीं रखना है तो मत रखो, दरवाजा खोलो और निकाल दो।

पुनीत सुपस्‍टार खुद को मानते हैं 'लॉर्ड'
आपको बता दें कि पुनीत कुमार ने शो में एंट्री लेने से पहले कहा था कि वह शो के होस्ट सलमान खान के सिरदर्द का कारण बनने वाले हैं। 'इंडियन एक्‍सप्रेस' से बातचीत में पुनीत ने कहा था- शो में ये लोग ऐसा इंसान बनकर आते हैं, जो वो नहीं हैं। वो एक-दूसरे को गालियां देते रहते हैं और महिलाओं का अपमान करते रहते हैं। लेकिन लोग मुझे 'लॉर्ड पुनीत' कहते हैं और इसका एक कारण है। मैं एक ईमानदार व्यक्ति हूं और मुझे यकीन है कि फैंस इस गुण के कारण मुझे वोट करेंगे।

'सलमान खान को डिस्‍प्र‍िन की जरूरत पड़ेगी'
पुनीत कुमार ने सलमान खान के बारे में कहा था- मैं यही कहना चाहूंगा कि उन्हें स्टॉक में पर्याप्त मात्रा में डिस्प्रिन की दवा रख लेनी चाहिए। हर बार जब वह मुझे सुनेंगे तो उन्‍हें सिरदर्द होने लगेगा। ऐसे में उन्हें एक डिस्‍प्र‍िन दवा की जरूरत होगी। मेरे डायलॉग्स से उन्हें जरूर चिढ़ होने लगेगी। मुझे यकीन है कि वह सवाल करेंगे कि मेकर्स मुझे कहां से पकड़ कर लाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+