नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया पर भड़कीं पूजा भट्ट, कहा- विक्टिम कार्ड खेलना बंद करो नहीं तो....
Bigg Boss Ott 2 Pooja Bhatt: 'बिग बॉस ओटीटी 2' रिएलिटी शो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ये शो अब अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच चुका है। मवहीं कुछ दिनों के अंदर ही बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बहसबाजी की शुरुआत हो चुकी है। घर के अंदर कई तरह के घमासान हो रहे हैं। वहीं बीते एपिसोड में पूजा भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच काफी बड़ी बहस देखने को मिली है। दरअसल नॉमिनेशन टास्क में ये दोनों आपस में भिड़ गई थीं।
आपको बता दें कि बीते एपिसोड में पूजा भट्ट ने आलिया सिद्दीकी को नॉमिनेट किया और कारण बताते हुए शादी और तलाक को लेकर बड़ी बात कह दी। पूजा भट्ट ने कहा कि शादी उनकी भी टूटी है लेकिन आलिया की तरह वह शो में सिम्पैथी कार्ड नहीं खेल रही हैं।

आलिया सिद्दीकी शो में करती हैं पर्सनल बातें
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी अलग हो गए हैं। दोनों का तलाक का केस चल रहा है। सलमान खान ने भी वीकेंड के वार पर आलिया सिद्दीकी को ये कहते हुए डांटा था कि वह घर में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ इस तरह से अपनी पर्सनल बातें नहीं कर सकती हैं। वहीं कई कंटेस्टेंट्स का भी ये मानना है कि वह सिर्फ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तलाक और अपने बच्चों को लेकर ही शो में गेम खेल रही हैं।
आलिया सिद्दीकी पर भड़कीं पूजा भट्ट
बीते एपिसोड में बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ था। इस टास्क के दौरान पूजा भट्ट ने आलिया सिद्दीकी को नॉमिनेट कर दिया। पूजा भट्ट ने बिग बॉस से कहा- मैं आलिया को लेकर शुरू से कंफ्यूज रही हूं। मैं उन्हें समझ ही नहीं पा रही हूं। लेकिन आखिरी 24 घंटों में उन्होंने जिस तरह से लोगों को अपना फेस दिखाया है, वह डरावना है। जब बेबिका और जिया की लड़ाई हो रही थी तो आलिया ने उसमें घी डालने की कोशिश की। जब उन्हें बेबिका से इतनी ही प्रॉब्लम थी तो उन्होंने उनका केक क्यों खाया।
पूजा भट्ट बोलीं- शादी मेरी भी टूटी है
पूजा भट्ट ने बिग बॉस से आगे कहा- आलिया सिद्दीकी को विक्टिम कार्ड खेलना बंद कर देना चाहिए। वह सिर्फ अपनी शादी, तलाक और बच्चों को लेकर ही सबसे बात करती हैं। उनके पास और कुछ नहीं है बताने को। शादी मेरी भी टूटी है। ढेर सारी औरतों की टूटी है, इसके पहले। आपको विक्टिम कार्ड खेलना बंद करना चाहिए। आपको बता दें कि पूजा भट्ट ने साल 2003 में एक्टर मनीष मखिजा के साथ शादी की थी। हालांकि शादी के 11 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। दोनों के कोई बच्चा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications