'जैद से दूर रहें ठीक है', Akansha Puri को जैद हदीद की गर्लफ्रेंड ने दी वॉर्निंग, वायरल हुआ वीडियो

Jad Hadid Akansha Puri Kiss: बिग-बॉस ओटीटी 2 शो खत्म हो चुका है। शो में जैद हदीद और आकांक्षा पुरी अपने लिप-लॉक की वजह से काफी चर्चा में रहे। वहीं शो के बाद भी जैद और आकांक्षा ने सरेआम एक दूसरे को किस किया जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच अब खबर आ रही है कि जैद हदीद की गर्लफ्रेंड ने आकांक्षा पुरी को चेतावनी दी।

आकांक्षा पुरी को जैद हदीद की गर्लफ्रेंड ने दी वॉर्निंग
सलमान खान का रिएलिटी शो बिग-बॉस ओटीटी 2 खत्म होने के बाद भी छाया हुआ है। हाल ही में पलक पुरसवानी के जन्मदिन की पार्टी में जैद हदीद और आकांक्षा पुरी पहुंचे। इस दौरान पैपराजी के कहने पर दोनों ने एक दूसरे को कैमरे के सामने किस किया। अटकलें लगाई जा रही थी कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। लेकिन अब इस मामले में जैद हदीद की गर्लफ्रेंड की एंट्री हो चुकी है और उन्होंने आकांक्षा पुरी को वॉर्निंग दी।

Jad Hadid

'जैद से दूर रहें ठीक है'
बता दें कि हाल ही में जैद हदीद को पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हाल ही में स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इस दौरान पैपराजी ने जैद से पूछा कि आकांक्षा कहां है? ये सवाल फिर जैद ने अपनी गर्लफ्रेंड से पूछा। वह पहले जैद को देखती हैं और फिर कैमरे की तरफ देखकर कहती हैं, 'आकांक्षा जैद से दूर रहें ठीक है।' ये सुनकर जैद हदीद हंसने लगते हैं। हालांकि इस दौरान जैद ने अपनी गर्लफ्रेंड के गालों पर किस किया। फिलहाल दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जैद हदीद और आकांक्षा ने किया था लिप-लॉक
बता दें कि, बिग-बॉस ओटीटी 2 के एक एपिसोड में आकांक्षा पुरी को टास्क मिला था और उन्होंने जैद हदीद को लगभग 30 सेकंड तक लिप किस किया था। इसके बाद जैद ने आकांक्षा को बैड किसर बताया था जिसकी वजह से वह काफी ट्रोल भी हुए। अब उनकी गर्लफ्रेंड की चेतावनी के बाद देखना होगा कि इस पर आकांक्षा पुरी क्या रिएक्ट करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+