Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: ग्रैंड फिनाले में पूजा भट्ट-बेबिका धुर्वे की दमदार परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: 'बिग बॉस ओटीटी 2' का आज ग्रैंड फिनाले है। फिनाले एपिसोड में ही इस सीजन के विनर की अनाउंसमेंट होगी। इस समय बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस शो के होने वाले विनर को लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के टॉप-5 कंटेस्‍टेंट की क‍िस्‍मत का फैसला आज यानी 14 अगस्त 2023 की रात को हो जाएगा। थोड़ी ही देर बाद बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड शुरू होने वाला है।

पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे की परफॉर्मेंस
फिनाले के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट का नाम शामिल है। वोटिंग के मामले में ये सभी लोग एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। ग्रैंड फिनाले की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इसी बीच ग्रैंड फिनाले की परफॉर्मेंस के प्रोमो भी सामने आने लगे हैं। फिनाले में पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे की परफॉर्मेंस सबको हैरान कर देगी।

pooja bhatt

पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे का वीडियो क्लिप हुआ वायरल
वहीं दोपहर 12 बजे के बाद अब वोटिंग लाइन्‍स बंद हो चुकी हैं। जल्द ही शो के विनर का नाम सबके सामने होगा। इसी बीच पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे की फिनाले परफॉर्मेंस का सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में पूजा भट्ट अपने अंदाज में कहती हैं- बिग बॉस में जो तमाम लोग करते हैं, वो करते नहीं हैं हम। इसके बाद दोनों 'कोई जाए तो ले आए मेरी लाख दुआएं पाए...' गाने पर परफॉर्म करती हैं। इस बीच बेबिका धुर्वे कहती हैं- जिनकी थी नीयत खोटी, उनकी कर दी मैंने बोटी-बोटी।

जियो सिनेमा ऐप पर देखें ग्रैंड फिनाले
'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले आज यानी 14 अगस्त 2023 को होने वाला है। ये रात 9 बजे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। ऑनलाइन एपिसोड देखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है। शो के इतिहास में ये पहली बार है जब ग्रैंड फिनाले रविवार को नहीं, बल्कि सोमवार को दिखाया जा रहा है।

25 लाख रुपए की प्राइज मनी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हर साल की तरह इस साल भी मनी बैग वाला ट्व‍िस्‍ट शो में शामिल रहेगा। एक पैसों से भरा सूटकेस शो में रहेगा, ज‍िसे लेकर टॉप-5 में से कोई भी इस गेम को छोड़ सकता है। इस सूटकेस में लगभग 10 लाख रुपये होंगे। इसी के साथ कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी को शो की प्राइज मनी के बारे में बात करते सुना गया था, जिसमें वो कह रहे थे कि इस बार भी 25 लाख रुपये की प्राइज मनी रखी गई है। फिलहाल बिग बॉस के घरवालों से लेकर दर्शकों तक शो के ग्रैंड फिनाले का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः Bigg Boss OTT 2: कुछ देर का इंतजार... फिर शुरू होगा ग्रैंड फिनाले, जानें टाइमिंग, प्राइज मनी, विनर के बारे में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+