Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' का एंथम सॉन्ग हुआ रिलीज, जानें कौन होगा इस बार का 'बॉस'
Bigg Boss OTT 2 Anthem Song: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' का एंथम सॉन्ग रिलीज कर दिया है, जिसमें सलमान खान की आवाज और डांस ने सबका दिल जीत लिया है।

Bigg Boss OTT 2 Anthem Song: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के सभी सीजन्स ने दर्शकों में दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ही ली है लेकिन अब 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आप 'बिग बॉस ओटीटी 2' को टीवी पर नहीं बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हो। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रोमो रिलीज किया गया था जिसमें शो के होस्ट सलमान खान ने बताया था कि आप इस शो को कब से और कहां देख सकते हो। अब इस रिएलिटी शो का एंथम सॉन्ग भी रिलीज कर दिया गया है।
सलमान खान करेंगे शो को होस्ट
इस बार बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 कई वजहों से सुर्खियों में है। इससे पहले 'बिग बॉस ओटीटी' के सीजन वन को बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने होस्ट किया था लेकिन इस बार ये शो सलमान खान ही होस्ट करेंगे। ये रिएलिटी शो वूट की जगह इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। शो के मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' का एंथम सॉन्ग रिलीज कर दिया है, जिसमें सलमान खान की आवाज और डांस देखकर सभी लोग खूब खुश हो रहे हैं।
17 जून से शूरू हो रहा है ये रिएलिटी शो
आपको बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' आगामी 17 जून 2023 से शुरू हो रहा है। इस बार इसकी टैगलाइन है, 'किसकी लगेगी, किसकी बचेगी है आपके पावर में, क्योंकि इस बार जनता है असली बॉस।' फैंस इस शो के प्रोमो वीडियो को देख एकाफी क्साइटिड हो गए हैं। लोग वीडियो देखने के बाद शो के होस्ट सलमान खान और इसके एंथम सॉन्ग की काफी तारीफ कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
'बिग बॉस ओटीटी 2' का एंथम सॉन्ग
एक फैन शो का वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा है- ये शो तो पक्का सुपरहिट होने वाला है। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- भाई होस्ट करेंगे तो सबकी क्लास लगेगी ही और खूब मजा भी आएगा। आपको बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' के एंथम सॉन्ग को मशहूर रैपर रफ्तार ने गाया है। ये गाना उन्होंने ही लिखा है और कंपोज भी किया है। रफ्तार की झलक भी 'बिग बॉस ओटीटी 2' एंथम सॉन्ग में देखने को मिली है। देखें वीडियो-
ऑडियंस करेगी शो के सारे फैसले
इस एंथम सॉन्ग में सलमान खान और रफ्तार की जुगलबंदी काफी मस्त लग रही है। सलमान खान की पर्सनैलिटी पर रसाथ में फ्तार की आवाज काफी सूट हो रही है। वहीं इस एंथम सॉन्ग से ये तो साफ हो गया कि है इस बार बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला सीधे सीधे ऑडियंस ही करने वाली है। वहीं दर्शकों का फैसला ही आखिरी फैसला होगा। दर्शकों का दिल जीतने वाले कंटेस्टेंट्स ही शो में आगे बढ़ते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications