अफगानिस्तान में फंसे हैं बिग बॉस फेम अर्शी खान के रिश्तेदार, बयां किया दर्द
अफगानिस्तान में फंसे हैं आर्शी खान की रिश्तेदार,कहा-तालिबान से सबसे ज्यादा खतरे में महिलाओं
नई दिल्ली। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से सब डरे हुए हैं। वहां अफरा-तफरी का माहौल है। तालिबान ने अफगानिस्तान पर 20 साल बाद फिर से कब्जा कर लिया है। तालिबानिय़ों के कब्जे के बाद से वहां खून-खराबे और गोलीबारी का दौर जारी है। लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। अफगानिस्तान से आ रही तस्वीरें और वीडियो बेहद डराने वाले हैं। वहीं बिग बॉस फेम अर्शी खान ने भी अफगानिस्तान पर तालिबानी लड़ाकों के कब्जे को लेकर चिंता जाहिर की है।

अफगानिस्तान में जन्मीं अर्शी खान
अर्शी खान का जन्म अफगानिस्तान में हुआ है। स्पॉट ब्वॉय के साथ बातचीत के दौरान आर्शी खान ने अफगानिस्तान के हालात को लेकर परेशान है। अर्शी ने कहा क उनका जन्म अफगानिस्तान में हुआ, वो अफगानी पठान है, लेकिन जन्म के बाद वो अपने परिवार के साथ भारत आ गई। अर्शी ने कहा कि अभी भी उनके कई रिश्तेदार और दोस्त अफगानिस्तान में फंसे हैं, जिनसे बात नहीं हो पा रही है। इस वक्त वहां के हालात ऐसे हैं कि उन्हें अपने रिश्तेदारों और दोस्तों की चिंता हो रही है। वो मुल्क अब तालिबान के कब्जे में है, इसलिए मैं वहां की महिलाओं को लेकर बहुत चिंतिंत हूं।

अफगानिस्तान में जन्मीं हैं अर्शी खान
अर्शी खान ने कहा कि महिलाओं के लिए तालिबानी अच्छे नहीं है। महिलाएं तालिबान के शासन में सुरक्षित नहीं है। उन्होंन कहा कि ये चीजें मुझे काफी डराती हैं। जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं, उसे देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। खासकर मुझ वहां की महिलाओं की चिंता सता रही है। मैं ये सोचकर डर जाती हूं कि अगर मैं वहां होती तो क्या होता। वहां के हालात देखकर मैं न तो सो पा रही हूं और न ही ठीक से खा पा रही हूं। अर्शी ने कहा कि अपने परिवार के साथ-साथ मैं उन लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं, जो वहां फंसे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे किसी जादू का इंतजार है। आपको बता दें कि तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान में अफरा-तफरी मची हुई है।

तालिबान ने महिलाओं को लेकर कही ये बात
काबुल पर कब्जे के बाद तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि यहां किसी को कोई खतरा नहीं है। मुजाहिद ने कहा कि वो वादा कर रहा है कि अफगानिस्तान से किसी देश को कोई खतरा नहीं होगा। उसने कहा कि इस्लाम के आधार पर महिलाओं को उनके अधिकार दिए जाएंगे। तालिबान ने कहा कि महिलाएं स्वास्थ्य क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में जहां जरूरत हो वहां काम कर सकती हैं। उनसे भेदभाव नहीं होगा।
Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से सहमा पाकिस्तानी शेयर बाजार, निवेशकों में हलचल












Click it and Unblock the Notifications