Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से सहमा पाकिस्तानी शेयर बाजार, निवेशकों में हलचल
Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से सहमा पाकिस्तानी शेयर बाजार, निवेशकों में हलचल
नई दिल्ली। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का असर अफगान तक ही सीमित नहीं है। 20 साल बाद एक बार फिर से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान की तख्लापलट के बाद से पाकिस्तान में भी हलचल बढ़ी है। जहां तालिबानी शासन से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान खुश है तो वहीं पाकिस्तानी निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में भूचाल आया हुआ है। निवेशक शेयर बेचकर निकल रहे हैं। अफगानिस्तान में आए इस सियासी उठापटक का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है।

वहीं इसका असर भारती बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात की वजह से भारत के ड्राई फ्रूट्स के भाव में तेजी आने लगी है। आयात बाधित होने के चलते देश में ड्राई फ्रूट्स के दाम में तेजी आ रही है। जो हालात बने हैं उसके चलते अफगानिस्तान से पिछले 15 दिन से आयात प्रभावित है, जिसके चलते ड्राई फ्रूट्स की किल्लत होने लगी है और कीमत चढ़ने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications