Bigg Boss में भी लड़कियों का जलवा, लड़कों से ज्यादा अपने नाम की ट्रॉफी, देखें पूरी लिस्ट

मुंबई, 31 जनवरी। बिग बॉस का सीजन 15 को उसका विनर मिल गया है। एक बार फिर शो की ट्रॉफी पर एक महिला ने कब्जा जमाया। प्रतीक सहजपाल को हराकर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने नाम की। शो के होस्ट सलमान खान ने जब तेजस्वी को विजेता घोषित किया तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं था, वहीं प्रतीक सहजपाल अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और स्टेज पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। बिग बॉस के इतिहास में ट्रॉफी पर पुरुषों से अधिक महिलाओं का ही कब्जा रहा है। अब एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने भी अपनी जीत से इस सिलसिले को जारी रखा।

लड़कियों का जलवा कायम

लड़कियों का जलवा कायम

टीवी के सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' ने अपने 15 सीजन कम्पलीट कर लिए हैं, जिसमें अब तक सबसे अधिक 8 बार लड़कियों ने ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि 7 बार बिग बॉस के जीत का सेहरा लड़कों के सिर बंधा। इसके अलावा पिछले साल ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर पहली बार 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की शुरुआत हुई। इस सीजन को भी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम कर लड़कियों की लिस्ट में एक और नाम जोड़ दिया।

जानिए, किस सीजन किस हसीना ने मारी बाजी?

जानिए, किस सीजन किस हसीना ने मारी बाजी?

  • बिग बॉस सीजन 4 - श्वेता तिवारी (शो की पहली महिला विनर)
  • बिग बॉस सीजन 5- जूही परमार
  • बिग बॉस सीजन 6- उर्वशी ढोलकिया
  • बिग बॉस सीजन 7- गौहर खान
  • बिग बॉस सीजन 11- शिल्पा शिंदे
  • बिग बॉस सीजन 12- दीपिका कक्कर
  • बिग बॉस सीजन 14- रुबीना दिलैक
  • बिग बॉस सीजन 15- तेजस्वी प्रकाश
  • बिग बॉस ओटीटी सीजन 1- दिव्या अग्रवाल
लड़कों के हिस्से में आए ये सीजन

लड़कों के हिस्से में आए ये सीजन

  • बिग बॉस सीजन 1- राहुल रॉय
  • बिग बॉस सीजन 2- आशुतोष कौशिक
  • बिग बॉस सीजन 3- बिंदू दारा सिंह
  • बिग बॉस सीजन 8- गौतम गुलाटी
  • बिग बॉस सीजन 9- प्रिंस नरूला
  • बिग बॉस सीजन 10- मनवीर गुज्जर
  • बिग बॉस सीजन 13- सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॉस विनर्स के बारे में एक और फैक्ट

बिग बॉस विनर्स के बारे में एक और फैक्ट

बिग बॉस के बारे में एक और फैक्ट जानकर आपको हैरान होगी कि अब तब जितनी बार भी गैंड फिनाले में लड़के और लड़की के बीच विनर के नाम की घोषणा की गई, उसमें से अधिकतर लड़कियां ही विनर होती हैं। अब तक ट्रॉफी के लिए 6 सीजन में लड़के और लड़की के बीच विनर के नाम का ऐलान किया गया है, जिसमें से सबसे अधिक 4 बार लड़कियों ने बाजी मारी। वहीं, बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में भी निशांत और दिव्या के बीच एक्ट्रेस ने ट्रॉफी अपने नाम की।

कितनी मिलती है विनिंग प्राइज मनी?

कितनी मिलती है विनिंग प्राइज मनी?

बिग बॉस के अलग-अलग सीजन के विरन को अलग-अलग प्राइज मनी मिली है। हालांकि शो की शुरुआत में यह 1 करोड़ रुपए थी लेकिन समय के साथ-साथ इसमें और कटौती की गई। बिग बॉस 5 तक विनिंग अमाउंट 1 करोड़ रुपए रहा, लेकिन बाद में मेकर्स इसे घटाते चले गए। बिग बॉस 6 में अमाउंट आधा कर दिया गया था। इसके बाद सीजन 11 से यह 50 लाख रुपए से नीचे ही है। बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी को 40 लाख रुपए का प्राइज मनी मिली है।

यह भी पढ़ें: क्या तेजस्वी का बिग बॉस 15 का विनर बनना पहले से फिक्स था, राखी ने शो में किया था इस बात का जिक्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+