स्प्रिचुअल इनफ्लूएंसर नहीं, असल में माचिस की तीली हैं तान्या मित्तल, 'बिग बॉस 19' में कर दी ऐसी हरकत

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: 'बिग बॉस सीजन 19' ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। अब शो में हर सीजन की तरह, ड्रामा होना शुरू हो गया है। इतना ही नहीं अब साजिश भी बढ़ती जा रही है। इसकी शुरुआत तान्या मित्तल ने की है। उन्होंने मां और बेटे के बीच आग लगा दी है। इसे उन्होंने खुद बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में बोला है।

तान्या ने गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद के बीच आग लगाई है। दोनों के बीच मां-बेटे का एंगल चल रहा था। जिसे दर्शक भी पसंद करने लगे थे। लेकिन अब ये रिश्ता टूटने की कगार पर है। प्रोमो में दोनों के बीच बहस होती भी दिख रही है।

Bigg Boss 19 Tanya Mittal

शो की शुरुआत में गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। बातों ही बातों में उन्होंने इस मजबूत बॉन्डिंग को मां-बेटे के रिश्ते का रूप दे दिया। क्योंकि कुनिका ने खुद कई बार कहा कि गौरव उनके बेटे की उम्र के हैं। यहीं से इस रिश्ते की शुरुआत हुई। अब बात करते हैं नए प्रोमो की। इसमें दिखाया गया है कि तान्या मित्तल ने कुनिका को चतुराई से गौरव के खिलाफ भड़काना शुरू किया। कुनिका उनकी पूरी बातें सुनी हैं। इसके बाद वो कहती हैं कि गौरव मेरा करीबी नहीं है। हालांकि तान्या की बातों को कुनिका सीरियस नहीं लेती हैं। लेकिन तान्या उन्हें लगातार भड़काती रहती हैं।

प्रोमो में कुनिका गौरव से कहती हैं "मैं किसी की मां नहीं हूं, अगर कोई मुझे इस नजरिए से देखता है तो सामने आकर इज्जत से कहे। ऐसा नहीं है कि पीठ पीछे गेम न खेले।" इन सबके बीच तान्या बाहर जाती हैं और जीशान कादरी को कहती हैं कि मैं आग लगा दी है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर लोग तान्या मित्तल को तरह तरह की बातें कह रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि उनका असली चेहरा सामने आ गया है। कोई उन्हें माचिस की तीली भी कह रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+