'बिग बॉस 19' की वो कंटेस्टेंट जिसकी 2 शादियां टूटी, शादीशुदा सिंगर से अफेयर रहा, रील लाइफ में हैं विलेन!
Who Is Kunickaa Sadanand: बिग बॉस 19 का आगाज़ 24 अप्रैल की रात हो गया। फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। इस बार भी कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। इस सीज़न में बॉलीवुड अभिनेत्री ने भी प्रवेश किया है। जो कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं और इंडस्ट्री में अपनी 'फेमस विलेन' की पहचान के लिए जानी जाती हैं। क्योंकि उन्होंने अधिकतर फिल्मों में विलेन का रोल किया है।

उनका नाम है कुनिका सदानंद, जिन्होंने एक्टिंग से ब्रेक भी लिया था। जिसके बाद वो वकालत की पढ़ाई कर, कुछ दिन तक प्रैक्टिस भी की। अब वो बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। कुनिका न केवल अपने प्रोफेशनल करियर के लिए नहीं जानी जाती हैं। उनकी निजी ज़िंदगी के विवाद भी कई हैं, जिसको लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रही हैं।
कुनिका अपने अफेयर के लिए भी जानी जाती रही हैं। एक इंटरव्यू में खुद उन्होंने खुद बताया था कि उनका अफेयर 90 के दशक के फेमस सिंगर कुमार सानू के साथ था। उनकी मुलाकात ऊटी में हुई थी, जो पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। हालांकि, यह रिश्ता ज़्यादा समय तक नहीं चला और उनका ब्रेकअप हो गया। इस रिलेशनशिप के दौरान कुमार शादीशुदा थे।
कुनिका ने भी दो शादियां रचाई हैं। उनकी पहली शादी अभय से हुई, जिससे उन्हें एक बेटा भी है। लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों का तलाक हो गया। दूसरी शादी उन्होंने श्रीलाल से की थी। इस शादी से भी उन्हें एक बेटा हुआ है। हाल ही में सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यू में कुनिका ने खुलासा किया कि वह अपनी दूसरी शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं और उनकी एक बेटी हुई थी। इसके अलावा कुनिका कुमार सानू के साथ अफेयर को लेकर खूब बेबाक रही हैं।
कुनिका ने अपने करियर की शुरुआत 28 साल की उम्र में की थी। उनकी पहली फिल्म 1988 में आई थी। जिसका नाम 'कब्रिस्तान' था और ये एक हॉरर फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने 'बेटा', 'गुमराह', 'खिलाड़ी', 'बाजी', 'लोफर', 'फरेब', और 'हम साथ साथ हैं' जैसी कई फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में उन्होंने नेगेटिव रोल किया है। बॉलीवुड में उनका 25 साल का करियर रहा है। अभी तक उन्होंने कुल 110 फिल्मों में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications