Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घरवालों से परेशान हुए कैप्टन मृदुल तिवारी, निकल गए आंसू

Bigg Boss 19: टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। शो के हालिया एपिसोड में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के एक फैसले ने घर के माहौल को पूरी तरह बदलकर रख दिया। दोनों के निर्णय के बाद पूरे घर के सदस्य नॉमिनेशन में आ गए, जिससे प्रतिभागियों में नाराजगी बढ़ गई। इस फैसले के खिलाफ घरवालों ने एकजुट होकर बगावत कर दी और शो का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

Bigg Boss 19

कैप्टन मृदुल तिवारी के खिलाफ उठी नाराजगी
वर्तमान कैप्टन मृदुल तिवारी ने इस विवाद के दौरान अपने करीबी दोस्तों का पक्ष लिया, जिसके चलते बाकी प्रतियोगी उनसे नाराज हो गए। नतीजतन, कई सदस्यों ने घर का कामकाज करने से साफ इंकार कर दिया। मृदुल पर ताने कसते हुए बाकी घरवाले उन्हें मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश करते नजर आए।

भावनात्मक रूप से टूटे मृदुल, रोते हुए बोले दिल की बात
शो के ताज़ा प्रोमो में मृदुल तिवारी को भावुक होकर रोते हुए दिखाया गया है। वीडियो में वह कहते हैं, "तीन दिन में इतना कमजोर कर दिया मुझे। मैं सुबह उठकर गार्डन साफ करता हूं, बेडरूम और कूड़ा संभालता हूं, बर्तन धोता हूं, फिर भी सब मुझे नीचा दिखा रहे हैं।" उनकी भावनाओं को देखकर अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे भी परेशान हो जाते हैं। वहीं, फरहाना भट्ट से जब पूछा गया कि क्या उनकी कैप्टेंसी में ऐसा हुआ था, तो उन्होंने कोई सफाई देने से इनकार कर दिया।

घरवालों की बगावत और मृदुल की जद्दोजहद
पिछले एपिसोड में कुनिका सदानंद, नीलम गिरी और तान्या मित्तल ने किचन का काम करने से मना कर दिया था। ऐसे में मृदुल ने खुद जिम्मेदारी संभाली और खाना बनाने के साथ बर्तन भी धोए। कैप्टन होने के बावजूद उन्होंने बाकी काम पूरे किए, लेकिन फिर भी उन्हें कमजोर कैप्टन कहकर ताने मारे गए।

फैंस का समर्थन, सोशल मीडिया पर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं
मृदुल तिवारी के आंसुओं से फैंस भी प्रभावित हुए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके पक्ष में पोस्ट लिखे। एक यूजर ने लिखा, "इस सीजन में साफ दिल वाले लोग नहीं हैं, मृदुल जैसे लोग ही सच्चे इंसान हैं।" हालांकि, उनकी कैप्टेंसी के आखिरी दिनों में घर का माहौल और भी बिगड़ गया, खासकर जब कुनिका सदानंद ने उन पर सजा लागू की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+