Bigg Boss 18: नहीं खत्म हो रही करण वीर मेहरा के मन की खटास, विवियन डीसेना को बताया घमंडी
बिग बॉस 18 खत्म हो गया है। इसकी ट्रॉफी करण वीर मेहरा ने अपने नाम किया है। सेकेंड रनर-अप विवियन डीसेना रहे। इस शो में दोनों के बीच काफी तकरार भी रही। यहां तक दोनों ने शो में कई बार बातचीत भी नहीं। करण और विवियन की काफी तू-तू मैं-मैं भी हुई। इतना ही नहीं करण ने विवियन को घमंडी भी कहा है।
दरअसल, शो खत्म होने के बाद विवियन की पत्नी नौरान अली ने एक सरप्राइज पार्टी रखी थी। इसमें उन्होंने बिग बॉस 18 के विवियन के सभी दोस्तों को बुलाया था। लेकिन उन्होंने करण वीर मेहरा और उनकी गैंग को नहीं बुलाया था। अब करण वीर ने इस पूरे मामले में रिएक्ट किया था।

करण वीर मेहरा ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। यहां विवियन की बात करते हुए करण ने कहा, विवियन को एक अलग घमंड है। किस चीज का है वो पता नहीं है। लेकिन उसके अंदर एक तरह का घमंड है। ये उसकी पर्सनालिटी का ही पार्ट है। वो अगर इस प्रोफेशन में नहीं होता तो ऐसा ही रहता है। कुछ लोग ऐसे ही होते हैं। एक अलग प्रकार का घमंड रहता है। उनके अंदर हवा होती है। हालांकि इसमें कोई गलत बात नहीं है। करण ने आगे कहा, मुझे उनका नजरिया नहीं पता है। मेरे लिए तो एहसास होता था। उसे मैंने कहा भी है कि तुझे बहुत कुछ आसानी से मिल गया। सबका लाड़ला भी है। टॉप 2 का टैग लेकर ही वो घर में घुसा था। बहुत चीजें आसानी से मिली हैं। जिंदगी भी हम दोनों की अलग रही, जिंदगी में उतार चढ़ाव भी आया। लेकिन बेहतर स्थिति में हैं। मुझे थोड़ी जलन तो रही है।
पार्टी में नहीं बुलाने पर करण वीर मेहरा ने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, मैं पार्टी में नहीं गया, मुझे लगता है कि फोमो हुआ है। मुझे बहुत लोग बुलाना चाहते हैं। मैं अगर नहीं पहुंचुंगा तो फोमो भी बहुत होगा।












Click it and Unblock the Notifications