Bigg Boss 18: राशन पर छिड़ेगी जंग, विवियन डिसेना और रजत दलाल ने दी एक दूसरे को हाथ तोड़ने की धमकी!

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 की शुरुआत घमाकेदार रही। ये शो हमेशा से कॉन्ट्रोवर्सी और विवादित भी रहा। इस बार शो में दूसरे हफ्ते से रोमांच देखने को मिल रहा है। साथ ही बिग बॉस ने भी ट्विस्ट दिया है। दरअसल घरवालों ने अविनाश को बाहर कर दिया था। इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें वापस भेज दिया और राशन की जिम्मेदारी दी। जिसके बाद अब घर में घमासान मचा हुआ है।

अविनाश को घर से न निकालने के पक्ष में विवियन डिसेना, ईशा और एलिस थे। इसके बाद से घर में आरफीन ने किसी को भी घर में खाना न बनाने के लिए आदेश दिया है। जिसके बाद अब आपस में लड़ाई होनी शुरू हो गई। नए प्रोमो में अब विवियन का एग्रेसिव मोड में नजर आ रहे हैं। इसमें वो अपने खाने के लिए रजत से भिड़ते हुए नज़र आएंगे।

bigg boss 18 Vivian Dsena and Rajat Dalal will be seen fighting for food

हाथ चलाकर दिखा दूंगा- रजत
ख़ैर वीडियो में रजत और विवियन की के बीच खूब कहा सुनी हुई। इस सीजन में कंटेस्टेंट्स शुरुआत से घर में राशन के लिए संघर्ष करते हुए नज़र आ रहे हैं। इन नए प्रोमो वीडियो में दिखाया कि विवियन घर के सभी सदस्यों से कहते नज़र आए कि खाने को मैं सबकुछ खा सकता हूं और मैं गैस भी भी चला सकता हूं। ये भी मैं आपको बताना चाहता हूं कि कोई रोक भी नहीं पाएगा। विवियन की ये बात सुनकर रजत ने उन्हें जवाब दिया। उन्होंने कहा, आपने कहा था कि गैस चलाकर दिखाउंगा, कोई सके तो रोक लेना। आप चलाकर दिखा देना, मैं हाथ चलाकर दिखा दूंगा। मैं भी एक वक्त का खाना रोक कर दिखा दूंगा।

चुम और चाहत की होगी भिड़ंत
दोनों के बीच की बहस और भी आगे बढ़ती है। विवियन ने रजत को कहा ठीक, रोक कर दिखाना है, तो एक वक्त का भी रोक कर दिखाना। इस लड़ाई के बीच चुम और चाहत खाना बनाने के लिए भिड़ जाती हैं। अब देखना यह होगा कि रजत औऱ विविनय की लड़ाई कितनी खतरनाक होती है। खै़र बिग बॉस 18 की ऐसी ही अपडेट के लिए आप पड़ते रहिए oneindia hindi वन इंडिया हिंदी। यहां आपको बिग बॉस 18 से जुड़ी हर छोड़ी बड़ी अपडेट मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+