Bigg Boss 18: इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए 10 कंटेस्टेंट, देखें लिस्ट में है कौन कौन से नाम
Bigg Boss 18 Nomination: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 18 इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। शो में इस समय काफी हंगामा मचा हुआ है। शो का दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और इसके साथ ही घर में काफी लड़ाई और झगड़े वाला माहौल बना हुआ है।
अविनाश मिश्रा-शिल्पा शिरोडकर के बीच घमासान
शो के बीते एपिसोड में अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोडकर के बीच काफी घमासान देखने को मिला। वहीं विवियन डीसेना और चाहत पांडे भी एक-दूसरे से पंगा लेते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए 10 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। वहीं 2 कंटेस्टेंट एक ही दिन में घर से बेघर भी हो गए हैं।

तजिंदर पाल सिंह बग्गा और मुस्कान बामने को मिला ऐसा टास्क
आपको बता दें कि बीते एपिसोड में बिग बॉस ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा और मुस्कान बामने को अन्य घरवालों को नॉमिनेट करने का मौका दिया था। हालांकि इस टास्क में दोनों फेल हो गए थे। इसके बाद मुस्कान और तजिंदर को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होना पड़ा। इसके अलावा 8 कंटेस्टेंट और बेघर हुए हैं।
घरवालों को खाने के पैकेट देने थे
नॉमिनेशन प्रक्रिया में सभी घरवालों को ट्रेन टास्क दिया गया था। इस टास्क में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को घरवालों को खाने के पैकेट देने थे। पैकेट लेने के बाद घरवालों को ट्रेन में चढ़ना था। वहीं ट्रेन के चलने की आवाज आने के बाद जिन कंटेस्टेंट्स के पास खाने के पैकेट नहीं थे, उन्हें नॉमिनेट कर दिया गया।
10 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
-टास्क शुरू तो अच्छी तरह से हुआ लेकिन खत्म होते-होते बिग बॉस के 8 कंटेस्टेंट्स को खाने का पैकेट नहीं मिला और उन्हें घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होना पड़ा।
-शो से इस हफ्ते बेघर होने के लिए जो 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए उनमें रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, हेमा शर्मा, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक का नाम शामिल हैं।
-वहीं तजिंदर पाल सिंह बग्गा और मुस्कान बामने पहले से ही नॉमिनेट थे। ऐसे में कुल 10 सदस्य इस हफ्ते बिग बॉस से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।
अविनाश मिश्रा हुए बिग बॉस से बाहर
अविनाश मिश्रा और चुम दरांग के बीच में बहस काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसके बाद रजत दलाल बिग बॉस से कहते हैं- हमने जो रास्ता पहले नहीं चुना था, वो हमें फेयर नहीं लगा था। इस हादसे के बाद हमें लगता है कि वो चीज जायज है। हमारे पास 10 वोट्स हैं, जो एलिमिनेशन के पक्ष में हैं। इसके बाद बिग बॉस अविनाश मिश्रा को घर से तुरंत के तुरंत बेघर होने का फरमान सुनाते हैं।
बिग बॉस के गुस्से का शिकार हुए अविनाश
एक ही दिन में बिग बॉस के घर से दो एविक्शन हो जाते हैं। पहले एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते को हाईकोर्ट में अपने पेंडिंग केस की वजह से बिग बॉस से बाहर जाना पड़ा। वहीं अब अविनाश मिश्रा को अपने बुरे बर्ताव की वजह से बिग बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications