Singham Again: सलमान खान के सामने रोहित शेट्टी ने किया खुलासा, बोले- 'चुलबुल आपका स्वागत'

इस दिवाली अजय देवगन की सिंघम अगेन रिलीज़ होने वाली है। इसका ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया, जिसे दर्शकों का ठीक रिस्पॉन्स मिला था। पिछले दिनों खबरें आईं कि सिंघम अगने में सलमान खान भी कैमियो में नज़र आएंगे। इसमें उनके दबंग के किरदार का क्रॉसओवर करवाया जाएगा। यानी वो अपने चुलबुल पांडे के किरदार में ही दिखाई देंगे।

अब ये कंफर्म हो गया है कि सलमान सिंघम अगेन में दिखाई देंगे। बीते दिन सलमान खान के शो बिग बॉस में अजय देवगन और रोहित शेट्टी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान सलमान ने कहा अजय और रोहित आपका स्वागत है। इसके जवाब में रोहित ने कहा कि आपका हमारे सिंघम यूनिवर्स में स्वागत है। इस बात से अब सब साफ हो गया है। सलमान के कैमियो की बात करें तो उनकी सीक्वेंस फिल्म में करीब 2 मिनट लंबा होगा।

bigg boss 18 Rohit Shetty confirms Salman Khan cameo in Singham again

चुलबुल बातें
कुछ दिनों पहले अक्षय ने भी सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की थी। अक्षय के इस फोटो के कैप्शन से सिंघम में सलमान के होने का बड़ा हिंट मिल गया है। उन्होंने लिखा, हम सबने मिल के कीं बहुत सी चुलबुल बातें। इसके बाद ये माना जा रहा है कि सिंघम को चुलबुल पांडे सपोर्ट करने के लिए आ रहे हैं। अक्षय भी इसमें अपने सूर्यवशीं के किरदार में ही दिखेंगे। वहीं, अर्जुन कपूर का किरदार विलन होगा। अब देखना यह है कि सिंघम में चुलबुल को रोहित शेट्टी ने कैसे एंट्री दी है। इसका ट्रीटमेंट भी क्या है। हालांकि सलमान खान के फैंस अब सिंघम अगेन के लिए ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

भूल भुलैया 3 से है क्लैश
सिंघम अगेन का कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया से भी क्लैश है। दोनों ही फिल्मों के मेकर्स रिलीज़ के पहले खूब दम खम लगाए हुए हैं। दोनों के बीच स्क्रीन को लेकर भी लड़ाई छिड़ गई है। ये फिल्में अपने फ्रैंचाइज का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। भूल भुलैया 3 में विद्या बालन की भी वापसी हुई है। दर्शक उन्हें देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+