Bigg Boss 18: 7वें हफ्ते हुआ नॉमिनेशन में बड़ा उलटफेर, आठ कंटेस्टेंट्स के नाम जान उड़ जाएंगे होश

Bigg Boss 18 Nominated contestants for Week 7: बिग बॉस 18 के 6वें हफ्ते में कोई घर से एलिमिनेट नहीं हुआ। इस वीकेंड के वार में सलमान की भी वापसी हुई। पहले खूब माहौल बनाया गया कि कोई ना कोई घर से बाहर जाने वाला है। लेकिन अंत में बिग बॉस ने नो एलिमिनेशन वीक अनाउंस कर दिया। ये सुनते ही घर वालों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस बार घर के टाइम गॉड रजत दलाल हैं। इसका मतलब है कि वो 7वें हफ्ते में नॉमिनेट नहीं होंगे। लेकिन बाकी घरवालों में किस किस के नाम सामने आएंगे ये सभी को इंतजार है। नॉमिनेशन के लिए बिग बॉस ने इस बार घर में दावत हुई। जिसमें घरवालों के रजत को खाना खिलाना था और एक व्यक्ति को नॉमिनेट करना था। जिसके हिस्से वोट सबसे ज्यादा होंगे वो नॉमिनेट होगा।

Bigg Boss 18 Nominated contestants for Week 7 list salman khan vivian dsena avinash mishra chahat pandey

8 सदस्य हुए नॉमिनेट
सोशल मीडिया X पर खबरी नाम के अकाउंट से एक पोस्ट आया है। इसमें उन्होंने नॉमिनेशन लिस्ट डाली है। इस बार करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, कशिश कपूर, चाहत पांडेय, एलिस कौशिक और ईशा मिश्रा नॉमिनेट हुए हैं। इनमें से जो भी कम वोट पाएगा वो घर से बाहर होगा। लेकिन अभी ये लिस्ट फाइनल है ये कहना भी मुश्किल है। क्योंकि बिग बॉस नॉमिनेशन के बाद कुछ न कुछ ट्विस्ट लेकर आते हैं। इसमें कुछ लोग बच जाते हैं। इस बार घर का सबसे मजबूत ग्रुप यानी अविनाश, विवियन, एलिस और ईशा चारो नॉमिनेटेड हैं। इनमें से कौन बाहर जाएगा ये कोई नहीं जाएगा वक्त बताएगा।

कौन होगा घर से बाहर
बिग बॉस के दर्शक इस बात से हैरान हैं तेजिंदर पाल सिंह बग्गा इस नॉमिनेशन से कैसे बच गए। वहीं, पूरा एपिसोड देखने के बाद पता चलेगा कि रजत क्यों नहीं अपने दोस्त दिग्विजय राठी को इस नॉमिनेश से बचा नहीं पाए। ख़ैर, नॉमिनेशन लिस्ट देखकर ये वीक काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। बिग बॉस की अपडेट्स के लिए आप पढ़ते रहिए oneindia hindi, यहां हम आपको हर छोड़ी बड़ी जानकारी देते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+