Bigg Boss 18: ईशा सिंह की हांथ आई घर की सत्ता, टास्क में करणवीर मेहरा का पूरा ग्रुप हुआ नॉमिनेट

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का पिछला वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा है। इस बार होस्ट सलमान खान ने करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोड़कर को खूब डांट लगाई है। इतना ही नहीं, उनकी बातें सुन सलमान ने दोनों को देवी और देवता का भी टैग दे दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आप दोनों की आरती उतारना चाहिए। वहीं, सलमान ने ये भी कहा कि करणवीर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश करते हैं। इस बात पर सभी घरवालों ने भी अपनी सहमति दर्ज करवाई है।

फिलहाल घर की टाइम गॉड ईशा सिंह बनी हुई हैं। इसका मतलब ये है कि पूरे घर की सत्ता उनके हाथों में हैं। वैसे ईशा घर की पहली महिला टाइम गॉड हैं। पिछले हफ्ते कोई भी एलिमिनेशन हुआ है। लेकिन नए हफ्ते की शुरुआत होते ही नॉमिनेशन टास्क की शुरुआत हो गई है। रिपोर्ट्स की माने तो इस हफ्ते 6 सदस्य घर से बाहर जाने की लिस्ट में शामिल हैं।

bigg boss 18 Karanvir Mehra Shilpa Shirodkar Chum Durang Digvijay Rathi nominated this week esha singh
6 लोग हुए नॉमिनेट

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 लोगों के नाम करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरडोकर, कशिश कपूर, दिग्विजय राठी, सारा अरफीन खान और चुम दरंग हैं। इनको नॉमिनेट करने में ईशा सिंह का भी हांथ था। ईशा सिंह को बिग बॉस ने ही पावर दी की वह तीन लोगों को इस हफ्ते बचा सकती है। ऐसे में ईशा ने अपनी पावर का पूरा इस्तमाल कर विवियन डिसेना, अविनाश मिश्रा और यामिनी मल्होत्रा को सेफ किया। उन्होंने जब शिल्पा को सेफ नहीं किया तो करण ने सवाल भी उठाया। करण ने शिल्पा से कहा कि तुम्हारी प्रियोरिटी ईशा है लेकिन उसकी तुम नहीं हो। लेकिन यामिनी को ईशा ने क्यों सेफ किया, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए एपिसोड देखना होगा।

विवियन और चाहत की होगी लड़ाई
हर हफ्ते की ही तरह इस बार भी करणवीर ही नॉमिनेशन के निशाने में रहे। खबरें ये भी है कि इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन भी हो सकता है। वहीं, दूसरे प्रोमो में दिखाया गया है कि चाहत, अविनाश और विवियन की लड़ाई होगी। दूसरी तरफ करणवीर मेहरा एडिन पर चीखते हुए नजर आएंगे। खैर मामला क्या है ये आपको एपिसोड देख कर ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+