Bigg Boss 18: रेड फ्लैग टैग पर कवंर ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोले- 'मेरा मकसद एलिस कौशिक..'
Red Flag Kanwar Dhillon!: टीवी एक्टर कंवर ढिल्लों इन दिनों 'उड़ने की आशा' नाम के शो में दिख रहे हैं। इसमें वो सचिन के रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल उन्होने एक इंटरव्यू में कहा था कि एलिस को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था। उसने खुद ही इसका अंदाजा लगा लिया था। बता दें एक्ट्रेस और बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट एलिस और कवंर रिलेशनशिप हैं।
इस बयान के बाद से वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए। साथ ही उन्हें लोगों ने रेड फ्लैग का टैग भी देना शुरू कर दिया था। इसके बाद कंवर का अब नया वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने बताया है कि आखिर उनका मतलब क्या था। साथ ही उनका कहना है कि एलिस को नीचा दिखाने के मकसद नहीं था।

मेरा मकसद एलिस को नीच दिखाना नहीं था
टेली टाइम्स नाम के अकाउंट से कंवर ढिल्लों का नया वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा, मेरी जो बात थी वो लोगों तक सही से नहीं पहुंच पाई। मैंने लोगों से कई बार पूछा भी कि आखिर मैंने क्या कुछ गलत बोल दिया है। मैं कहीं गलत लग रहा हूं क्या? लेकिन मसाला मिल गया और वो ही चल गया। ऐसा मुझे लगता है। ऐसा भी हो सकता है कि मेरी बात को ही सही नहीं समझा गया। मैं इतना बड़ा बेवकूफ नहीं हूं कि मैं कैमरे के सामने आकर एलिस कौशिक को नीचा दिखाऊंगा, उसे अपमानजनक बातें कहूंगा या उसे झूठा साबित करूंगा। बात सिर्फ इतनी थी कि एलिस ने कहा था..., लेकिन अभी भी मैं बोलूंगा तो पता नहीं मैं कैसा लगूंगा।
वाइल्ड कार्ड की हुई एंट्री
कंवर के इंटरव्यू के बारे में वीकेंड का वार में सलमान खान ने एलिस से बताया था। जिसके बाद वो काफी दुखी हो गईं थी और उन्हें बुरा भी लगा था। अब देखना ये है कि क्या सलमान अब कंवर का नया बयान बताते हैं या नहीं। ख़ैर अब बिग बॉस 18 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। दो वाइल्ड कार्ड भी घर के अंदर आ चुके हैं। दोनों धमाल मचाने की कोशिश कर रहे हैं। बिग बॉस 18 की अपडेट के लिए पढ़ते रहिए oneindia hindi।












Click it and Unblock the Notifications