bigg boss 18: 'हम भी घर के बाहर...' मिड वीक एलिमिनेशन में अविनाश मिश्रा के साथ जाएंगी ईशा और एलिस

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को शुरू हुए करीब दो हफ्ते हो गए हैं। इस वीकेंड घर से कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट होंगे। लेकिन इससे पहले बिग बॉस ने मिड वीक एविक्शन कर दिया है। इसमें अविनाश मिश्रा को बाहर कर दिया गया है। शो की शुरुआत से ही अविनाश ने गेम खेलना शुरू कर दिया था। साथ ही वो हर दूसरे सदस्य से भिड़ते हुए नज़र आए।

हाल ही में आए प्रोमो में अविनाश को बिग बॉस घर से बाहर जाने के लिए कहते हैं। इस बात को सुनकर ईशा सिंह और एलिस रोने लगती है। अविनाश समझाते हैं कि ये तीन महीने का गेम है। आप लोग बाहर आओ अपन आराम से मिलते हैं। हिम्मत रखो और अच्छे से गेम खेलो। ईशा और एलिस अविनाश के एविक्शन को गलत भी बताती नज़र आती हैं।

Avinash Mishra in mid week eviction

ईशा और एलिस भी जाएंगी बाहर?
साथ ही वो कहती हैं कि तुम मेरे बहुत अच्छे दोस्त हो और मैं जानती हूं कि लड़कियां तुम्हारे आसपास सेफ रहती हैं। कोई और कैसे डिसाइड कर सकता है। ईशा गुस्से में कहती हैं कि मुझे नहीं खेलना ये गेम और घर में भी नहीं रहना। इसी बीच बिग बॉस उनके बगावत पर सवाल पूछते हैं। जिसके जवाब में वो कहती हैं कि जी हां हमे भी अविनाश के साथ बाहर जाना है। इस प्रोमो से ऐसा लगता है कि अविनाश के ऊपर किसी प्रकार के आरोप लगे हैं। अब देखना ये होगा कि अविनाश के साथ ईशा और एलिस भी घर से बाहर जाती हैं या नहीं।

दोस्त या शो
अगर दोनों अविनाश के साथ बाहर जाती हैं तो ये इस सीजन का हाई प्वाइंट होगा। क्योंकि शो शुरू हुए महज 14 दिन ही हुए और कंटेस्टेंट अपने दोस्ती निभाने के लिए बाहर जा रहे हैं। बता दें, ईशा और एलिस दोनों ही अविनाश के बहुत अच्छे दोस्त हैं। घर में भी जब उनकी किसी से लड़ाई होती तो दोनों अविनाश को समझाते थे। इस प्रोमो ने आज के एपिसोड के लिए दर्शकों का एक्साइटेमेंट बढ़ा दिया है। खै़र बिग बॉस 18 की ऐसी ही अपडेट के लिए आप पड़ते रहिए oneindia hindi वन इंडिया हिंदी। यहां आपको बिग बॉस 18 से जुड़ी हर छोड़ी बड़ी अपडेट मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+