Bigg Boss 18: खत्म हो गई अविनाश मिश्रा और शहजादा धामी के बीच दुश्मनी, एक्टर ने बाहर निकलने से पहले किया ये काम
Weekend ka War: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 को शुरू हुए 5 हफ्ते हो गए हैं। इस शो को सलमान खान होस्ट करते आ रहे हैं। सलमान की वजह से शो को टीआरपी भी खूब मिलती है। अब सलमान का वीकेंड का वार शुक्रवार और शनिवार को आएगा। रविवार को शो रवि किशन होस्ट करते नजर आएंगे। वो सलमान की तरह घरवालों की थोड़ी बहुत क्लास लगाएंगे।
शो में रवि पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे। उनके सेगमेंट का नाम 'दईया रे दईया विद रवि भैया गर्दा उड़ा देंगे' होगा। उनका शो से एक प्रोमो भी सामने आया है। जिसमें वो घरवालों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन बीते दिन शहजादा धामी ने इस घर को अलविदा कह दिया। उन्हें कम वोट मिले, जिसकी वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ा।

खत्म हो गई दोनों के बीच दुश्मनी
जब सलमान ने बाहर जाने के लिए शहजादा को कहा तो सबसे पहले उनके पीछे अविनाश मिश्रा गए। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक गले लगाए रखा। इसके बाद से सोशल मीडिया पर खबरें उठने लगीं कि क्या अविनाश और शहजादा के बीच जो दुश्मनी हुई थी वो खत्म हो गई? दरअसल, शो में जब शहजादा के पास कोई मुद्दा नहीं होता था तो वो पराठे के पीछे लड़ने लगे थे। इस मामले में दोनो के पीछे काफी कहा-सुनी भी हुई थी। इसलिए सबको बड़ी हैरानी हुई जब दोनों ने गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया।
रविवार के दिन आएंगे नए होस्ट
अब देखना ये होगा कि रवि किशन घरवालों की कैसे क्लास लगाते हैं। एक इंटरव्यू में रवि किशन से सलमान को रिप्लेस करने पर प्रश्न पूछा गया। जवाब में उन्होंने कहा, नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सबसे पहले तो मैं उन्हें प्रणाम करता हूं, वो लीजेंड है। वो मेरे दोस्त भी हैं। शो से उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है। सलमान बिग बॉस के होस्ट हैं और मैं इसे को-होस्ट कर रहा हूं। मैं बस रविवार को होस्ट करूंगा और सलमान शुक्रवार-शनिवार के दिन घरवालों से बात करेंगे। रवि ने आगे बताया कि इसमें मेरा किरदार कभी 'लापता लेडीज' के मनोहर तो कभी 'मामला लीगल है' के वकील की तरह रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications