Bigg Boss 18: इस दिन होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले, प्रीमियर से पहले जानें कौन होगा विनर?

Bigg Boss 18 Grand Finale: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' जब जल्द ही खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबर है कि शो के ग्रैंड फिनाले की तारीख सामने आ गई है।

लोगों को शो के ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 18' इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में हो रहे टास्क दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और घरवाले भी गेम को जीतने के लिए पूरे दिमाग से खेल रहे हैं। लोगों को इस समय शो के ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार है।

Bigg Boss 18 Grand Finale

कब होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले
इस बीच बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले की डेट सामने आ गई है। ऐसे में शो को उसके 18वें सीजन का विनर जल्द ही मिल जाएगा। बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें शो के फिनाले की डेट की अनाउंसमेंट की गई है। इसमें लिखा है कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आगामी 19 जनवरी 2025 को है।

बिग बॉस 18 से जुड़ा पोस्ट हुआ वायरल
बिग बॉस 18 से जुड़ा ये पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को अब तक 75 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हालांकि, ये ऑफिशियल जानकारी नहीं है और मेकर्स ने भी अभी तक शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।

मेकर्स की तरफ से मिलेगी ऑफिशियल जानकारी
ऐसे में ये कहा नहीं जा सकता कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को ही होग। अभी मेकर्स की तरफ इस पर ऑफिशियल जानकारी आना बाकी है। वहीं अब इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

कौन होगा शो का विनर
आपको बता दें कि बिग बॉस के अब तक 17 सीजन हो चुके हैं और इस बार शो का 18वां सीजन चल रहा है। इस बार शो कौन जीतेगा इसको लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। फैंस में विनर के नाम को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। लोगों की वोटिंग से कई सारे नाम सामने आ रहे हैं लेकिन असली विनर का नाम ग्रैंड फिनाले के दिन ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+