Bigg Boss 18 Grand Finale: कौन होंगे शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट, वोटिंग लाइन्स खुलते ही 10 मिनट में होगा कमाल
Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 19 जनवरी 2025 की रात 9 बजे से प्रसारित होगा। शो में फिलहाल टॉप 6 कंटेस्टेंट्स हैं जिनके बीच आज रात को कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
कंटेस्टेंट्स की किस्मत लॉक हो चुकी है
आपको बता दें कि शो की वोटिंग लाइन्स अब बंद हो गई हैं और कंटेस्टेंट्स की किस्मत भी लॉक हो चुकी है। फिलहाल बिग बॉस 18 के फिनाले को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। वहीं वोटिंग लाइन्स को लेकर खबर है कि शो के फिनाले के दौरान टॉप 2 कंटेस्टेंट्स को लेकर फिर से वोटिंग लाइन्स को खोला जाएगा।

टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के लिए धड़ल्ले से वोटिंग होगी
10 मिनट के लिए वोटिंग लाइन्स को फिर से खोला जाएगा और टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के लिए धड़ल्ले से वोटिंग होगी। सोशल मीडिया पर शो के विनर के नाम को लेकर चल रहे ट्रेंड के मुताबिक विवियन डीसेना बिग बॉस 18 के विनर बन सकते हैं।
विवियन डीसेना को विनर बनाना चाहते हैं लोग
जनता विवियन को सबसे ज्यादा पसंद कर रही है और उन्हें ही सबसे ज्यादा वोट्स भी मिल रहे हैं। ऐसे में वो शो को जीत सकते हैं। वो इस समय सभी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए वोटिंग लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं विवियन डीसेना के बाद सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रजत दलाल दूसरे नंबर पर हैं। वह शो के पहले रनर-अप बन सकते हैं।
वोटिंग ट्रेंड में चुम दरांग सबसे नीचे
-वहीं कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा ताजा वोटिंग ट्रेंड के अनुसार तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस समय करणवीर शो के दूसरे रनर-अप बनते हुए दिख रहे हैं। बिग बॉस लेडी खबरी ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि चुम दरांग को इस वक्त सभी 6 कंटेस्टेंट्स में सबसे कम वोट्स मिल रहे हैं।
-वहीं ईशा सिंह 5वें नंबर पर हैं। इसके बाद अविनाश मिश्रा का नंबर आता है। हालांकि ये रैंकिंग टाइम के साथ बदल सकती है। फिलहाल शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में ही अलली विनर का पता चल पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications