Bigg Boss 18: एकता कपूर ने रजत दलाल की अकड़ को लगाया ठिकाने, सरेआम दी धमकी!
Bigg Boss 18 Ekta kapoor Warns Rajat Dalal: बिग बॉस 18 में घरवाले धमाका मचाए हुए हैं। शो की रेटिंग भले ही कम है, लेकिन हर जगह इसी की चर्चा हो रही है। हालांकि इस बार वीकेंड का वार सलमान खान नहीं होस्ट करेंगे। उनकी जगह पर एकता कपूर एपिसोड होस्ट करती हुई नजर आएंगी। मेकर्स ने उनका ये प्रोमो शेयर किया है।
इस प्रोमो में वो घरवालों की क्लास लेती हुई नजर आ रही हैं। इस बार उनके निशाने में विवियन डिसेना, रजत दलाल और चाहत पांडेय भी हैं। उन्होंने तीनों की बारी-बारी से क्लास ली। सबसे ज्यादा एकता ने रजत को फटकार लगाई है। साथ ही उन्होंने रजत को सबक सिखाने की भी बात कही है। दरअसल, इस वीक रजत ने शो में खूब गाली-गलौच और मारपीट करने की कोशिश की है।

मैं घर के अंदर आकर...
प्रोमो में रजत को फटकारते हुए एकता ने कहा कि आपसे कोई छोटा है और आप उसके सामने खड़े हो रहे हो सीना तान रहे हो। ऐसे में आप कोई बड़े तोप नहीं बन रहे हो। आप बस असल में अपना दबाव दिखा रहे हो। आप महिलाओं की इज्जत करते हो, लेकिन उसी मुंह से दूसरे की मां को गाली देते हो। इसके अलावा रजत के बाप वाले बयान में पर भी एकता ने खूब फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आपने अगर मेरे पिता का नाम भी लिया होता, तो मैं घर में अंदर आती आपको समझाने। आपको बताती कि क्या मतलब होता है उसका।
क्या होगा रजत पर असर
ये प्रोमो देखकर ऐसा लगा रहा है कि 8 नवंबर का एपिसोड धांसू होने वाला है। साथ ही रजत पर एकता की बातों का क्या असर पड़ने वाला है ये भी देखना होगा। रिपोर्ट्स की माने तो मारपीट के आरोप में सारा को घर से बेघर कर दिया है। हालांकि इस पर अभी तक किसी प्रकार की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। बिग बॉस 18 से जुड़ी अपडेट्स के लिए आप पढ़ते रहिए oneindia hindi, हम लगातार आपको शो जुड़ी नई जानकारी देते रहेंगे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications