Bigg Boss 18 के 14 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने, पता चले ऐसे नाम जो आपको चौंका देंगे

Bigg Boss 18 Contestants List: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' अक्टूबर 2024 से शुरू होने वाला है। इसी बीच इस शो को लेकर कई तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं। खबर है कि ये शो आगामी 5 अक्टूबर 2024 से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।

सलमान खान शो को करेंगे होस्ट
इस खबर के बाद से शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। लोग इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। ऐसे में भाईजान के फैंस का उत्साह भी देखने लायक है।

Bigg Boss 18 Contestants List

शो के 14 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आउट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने बिग बॉस 18 के प्रोमो वीडियो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। ऐसी खबर है कि कुछ ही दिनों में शो का नया प्रोमो दर्शकों के सामने आ जाएगा। वहीं शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे इसकी एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है।

'मैंने इन तीनों से शादी की है, इसलिए मांग में सिंदूर भरती हूं', रेखा ने खोला अपनी शादीशुदा जिंदगी का ऐसा राज

कई लोगों से किया जा रहा है अप्रोच
बिग बॉस 18 को लेकर अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि कुछ के नाम अफवाह भी साबित हुए हैं। खबर ये भी है कि मेकर्स लगातार सेलेब्स को शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच कर रहे हैं। अब 14 कंटेस्टेंट्स की नई संभावित लिस्ट सामने आई है।

14 कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर टीवी और यूट्यूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक के नाम शामिल हैं। इनमें धीरज धूपर, अनिता हसनंदानी, मीरा देओस्थले, शहीर शेख, रीम शेख, समीरा रेड्डी, फैसल शेख, सुधांशु पांडे, जान खान, सुनील कुमार, चाहत पांडे, अजंली आनंद, अलीशा पंवार और सुरभि ज्योति का नाम सामने आया है। हालांकि कंटेस्टेंट्स की इस लिस्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

अब्दु रोजिक भी शो को करेंगे होस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार बिग बॉस 18 को सलमान खान के साथ साथ अब्दु रोजिक भी होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। वह वीकेंड का वार में कुछ एपिसोड्स में भाईजान का साथ देते नजर आएंगे। ऐसे में इस बार शो में कुछ खास होता नजर आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+