Bigg Boss 18: घर से बेघर हुए अरफीन खान, क्या पत्नी सारा की हरकत की मिली सजा?
Weekend Ka War: बिग बॉस 18 में गाली गलौच और चिल्लम चिल्ली आम बात है। इस शो की खसियत भी यही है। इसके अलावा इस शो में मारपीट भी होती है। जिसमें कुछ लोग मारते और कुछ शिकार होते हैं। शो इस मुकाम पर पहुंच गया है जहां मारपीट भी शुरू हो गई है। इसी बीच वीकेंड का वार एपिसोड भी आ गया है।
वीकेंड का वार मतलब किसी एक कंटेस्टेंट्स का घर को अलविदा कहना। इस हफ्ते घर से नॉमिनेशन लिस्ट में चाहत पांडे, सारा खान, अरफीन खान और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का नाम शामिल है। शो में सारा ने खूब हंगामा किया,मारपीट भी की। इसको लेकर ईशा और अविनाश ने सारा को घर से बाहर करने की डिमांड की। लेकिन बिग बॉस ने गेम पलट दिया है।

अरफीन हुए बाहर
रिपोर्ट्स की माने को घर से बेघर होने की लिस्ट में अरफीन खान का नाम शामिल हो गया है। वो भी घर से बेघर हो गए हैं। इस बार उन्हें सबसे कम वोट मिले थे, इस वजह से वो एलिमिनेट हो गए हैं। अरफीन ने भी अपनी पत्नी के हंगामे का जिम्मेदार विवियन को ही बताया था। अब देखना ये है कि वो घर से बाहर आकर कैसा रिएक्ट करते हैं। साथ ही विवियन के बारे में क्या बोलते हैं ये भी देखना होगा। खैर, बीते एपिसोड में देखा गया कि सारा खान बिग बॉस की प्रॉपर्टी को तोड़ रही हैं। साथ ही उन्होंने विवयन डिसेना, अविनाश मिश्रा और ईशा पर भी हमला किया। घर में भी तोड़फोड़ की, उन्हें रोकने की कोशिश की गई। लेकिन वो नहीं रुकीं और हाथापाई की। साथ ही उन्होंने ईशा और एलिस पर भी हमला किया।
सारा भी हुईं बाहर
सारा के पति अरफीन ने इसका जिम्मेदार विवियन को बताया। उनका कहाना है कि तुम्हारी वजह से उसका दिल टूटा है। दरअसल इस समय बिग बॉस ने विवियन को घर का टाइम गॉड बनाया है। इस नाते उन्हें नॉमिनेट करने का जिम्मा दिया था। जिसमें विवियन ने 8 लोगों को नॉमिनेट किया। इसमें सारा और आरफीन भी हैं। इसी वजह से सारा भड़की हुई हैं और उन्होंने ये हरकत की। रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस ने तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में सारा को घर के बाहर कर दिया है। बता दें, बिग बॉस की प्रॉपर्टी तोड़ना और मारपीट करना शो के रूल में नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications