Bigg Boss 17 के विनर का नाम हुआ Leak, अंकिता लोखंडे नहीं बल्कि ये कंटेस्टेंट जीतेगा शो
Bigg Boss 17 Winner: टीवी के फेस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' को लेकर इस समय चारों तरफ धूम मची हुई है। शो का ग्रैंड फिनाले जल्दी ही टेलिकास्ट होने वाला है लेकिन उससे पहले ही शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिनाले से पहले ही विनर का नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गया है और लोग इस विजेता कंटेस्टेंटे का नाम जानकर हैरान हो गए हैं।
'बिग बॉस 17' के विनर का नाम हुआ लीक
आपको बता दें कि इस समय बिग बॉस 17 में काफी कुछ धमाल देखने को मिल रहा है। शो अपने फिनाले के नजदीक पहुंचने वाला है। ऐसे में हर कोई ये जानने को बेताब है कि आखिर इस सीजन का विनर कौन होगा। इस बीच सोशल मीडिया पर शो के विनर का नाम लीक हो गया है। इसके बाद हर कोई उस कंटेस्टेंट को बधाई दे रहा है।

विनर का फैसला जनता के वोटों के आधार पर
इस समय शो में हर कंटेस्टेंट अपना अपना गेम खेलता नजर आ रहा है। हर कंटेस्टेंट जीतने की होड़ में लगा हुआ है। हालांकि शो के विनर का फैसला जनता के वोटों के आधार पर ही होता है जो कि ग्रैंड फिनाले के दिन ही रिवील किया जाता है।
मुनव्वर फारुकी बन सकते हैं विनर
लेकिन इस बीच पहले से ही जनता का फैसला रिवील होता नजर आ रहा है। दरअसल बिग बॉस के फैन पेज खबरी ने एक ट्वीट किया है जिसके मुताबिक बिग बॉस 17 का विनर अंकिता लोखंडे, विक्की जैन या मन्नारा चोपड़ा नहीं बल्कि मुनव्वर फारुकी होने वाले हैं।
मुनव्वर फारुकी के नाम को लेकर सामने आया ये सच
ट्वीट में लिखा है- शो के इनसाइड सोर्स ने कंफर्म किया है कि मुनव्वर फारुकी आगामी 28 जनवरी को बिग बॉस 17 की ट्रॉफी उठाने वाले हैं। इस खबर के बाद से मुनव्वर फारुकी के फैंस खुशी से झूम उठे हैं और उन्हें अभी से जमकर बधाइयां मिल रही हैं।
28 जनवरी 2024 को होगा बिग बॉस 17 का फिनाले
इस ट्वीट में कितनी सच्चाई है ये तो शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में ही पता चलेगा। आपको बता दें कि आगामी 28 जनवरी 2024 (रविवार) को बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। फिलहाल शो में फैमिली वीक शुरू हो गया है। अब तक शो में विक्की जैन की मां और अंकिता लोखंडे की मां आ चुकी हैं। वहीं कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी की बहन भी शो में आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications