कभी उड़ाया था 'राम' का मजाक... आज BB विनर बने मुनव्वर के लिए पागल हो रही भीड़, वायरल हुआ VIDEO
Bigg Boss 17 winner Munavvar : बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले मुनव्वर फारुकी का मानना है कि उनकी जीत फैंस की वजह से ही है। बिना फैंस के कोई भी इस मुकाम पर नहीं पहुंच सकता। वे जो कुछ हैं सिर्फ अपने फैंस की वजह से ही हैं। ऐसे में शो जीतने के बाद वे अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने डोंगरी पहुंचे।
डोंगरी पहुंचे मुनव्वर से मिलने के लिए इतनी भीड़ इकट्ठी हुई, जितनी किसी ने भी नहीं सोची थी। अब इसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि हजारों की संख्या में लोग मुनव्वर से मिलने पहुंचे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद कई लोग तो काफी खुश नजर आए। मगर लगता है कि कई लोगों को मुनव्वर के लिए इतनी भीड़ का होना रास नहीं आया।

सबसे पहले आपको बता दें कि मुनव्वर फारुकी का विवादों से पुराना नाता रहा है। दरअसल, मुनव्वर का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें उनकी कॉमेडी का विषय़ था- हिंदुओं के भगवान श्रीराम और माता सीता। वो इस क्लिप में श्रीराम और माता सीता के वनवास के समय का जिक्र करते हुए उनका मजाक उड़ाते दिखे।
इतना ही नहीं मुनव्वर ने माधुरी दीक्षित का गाना मेरा पिया घर आया ओ राम जी को भी भगवान श्रीराम और माता सीता से जोड़ा था। इस क्लिप पर कई लोगों ने नाराजगी जताई थी और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव उन लोगों में से एक थे। उन्होंने साफ कहा था कि हिंदुओं की आदत होती है सबको माफ कर देने की।
ऐसे में इस वाकये को ध्यान में रखते हुए मुनव्वर के लिए जमा हुई भीड़ पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना था कि जिस शख्स ने भगवान श्रीराम का मजाक उड़ाया, उसी को लेकर आज लोग इतने पागल बने पड़े हैं। कई लोगों ने तो इस क्लिप को देखने के बाद इसे बेरोजगारी से जोड़ते हुए देखा और कहा कि भारत में कितनी बेरोजगारी है। लोग एक इंसान के लिए इतने पागल कैसे हो सकते हैं।
बताते चलें कि डोंगरी से मुनव्वर का जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें साफ नजर आ रहा था कि लोग इतनी भीड़ इकट्ठा किए हुए हैं। कई लोग मुनव्वर को फ्लाइंग किस दे रहे थे तो कईयों ने तो उनका हाथ तक पकड़ने की कोशिश की।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications