Bigg Boss 17: बिग-बॉस में हुई Orry की वाइल्ड कार्ड एंट्री! सलमान खान के साथ शेयर की सेल्फी

Orry Bigg Boss 17: बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलेब्स के कॉमन फ्रेंड और अंबानी परिवार से खास कनेक्शन रखने वाले मोस्ट फेमस ओरहान अवात्रामणी उर्फ ओरी की सलमान खान के शो बिग-बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद ओरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी।

दरअसल, बिग-बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें ओरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है। वायरल हो रहे इस प्रोमो में ओरी बिग-बॉस में ढेर सारा सामान लेकर पहुंचे। जिसे देखकर खुद सलमान खान हैरान रह गए। इस दौरान सलमान खान कहते हैं कि आपकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है और आप इतना सारा सामान लेकर आ रहे हैं। ये सुनकर ओरी हंसने लगते हैं।

Orry

अब ओरी ने खुद ये तो साफ कर दिया है कि वो बिग बॉस 17 के सेट पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ सेट पर मस्ती करते हुए इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं। जिसमें भाईजान और ओरी स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए ओरी ने कैप्शन में लिखा है- 'मैं अभी यहां जी रहा हूं'।

ओरी की इन तस्वीरों पर सेलेब्स से लेकर उनके फैंस के फनी रिएक्शन आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कमेंट कर लिखा, दुनिया तैयार है। वहीं उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने कमेंट किया, आप ओरी के पीछे ओरी आपके पीछे। टू मच फन। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, अब मजा आएगा। वहीं एक ने ओरी ट्रोल कर लिखा, 'हिम्मत है तो भाईजान को छू कर दिखा।'

बता दें कि, ओरी को अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में स्पॉट किया जाता है। वह सभी बॉलीवुड सेलेब्स के ना सिर्फ कॉमन बल्कि खास दोस्त भी हैं। सभी सेलेब्स भी उन्हें अपनी पार्टी में जरूर इनवाइट करते हैं। खैर ओरी अब बिग-बॉस के घर में क्या कमाल दिखा पाएंगे तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। वाइल्ड कार्ड एंट्री की लिस्ट में आदिल दुर्रानी और राखी सावंत का नाम भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+