Bigg Boss 17 Finale: 'बिग बॉस 17' के विनर बने मुनव्वर फारुकी, जीती ट्रॉफी और 50 लाख रुपये

Bigg Boss 17 Finale: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17 अब खत्म हो गया। इसका ग्रैंड फिनाले काफी रोमांचक था। शो के विनर के नाम की घषोणा हो गई है और इस बार का ये सीजन स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने जीता है। मुनव्वर फारुकी शुरुआत से ही स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट रहे थे।

50 लाख रुपए की प्राइज मनी
शो के विनर मुनव्वर फारुकी को चमचमाती ट्रॉफी और 50 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। इसके अलावा उन्हें एक नई कार भी मिली है। वहीं एक्टर अभिषेक कुमार शो के फर्स्ट रनर अप हुए हैं। उससे पहले अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा शो से बाहर हो गई थीं।

bigg boss 17

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई
इस बार शो में कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा हुई थी। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जैसे कपल शो में अपनी लड़ाई को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे थे। वहीं ईशा मालवीय अपनी लव लाइफ की वजह से शो में छाई रही थीं। शो में ईशा ने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ एंट्री ली थी। फिर कुछ दिनों बाद शो में ईशा के वर्तमान बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल ने एंट्री ली, जिसके बाद उनकी कहानी ही बदल गई थी।

मुनव्वर फारुकी पर लगे थे कई आरोप
इसके अलावा कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी अपनी लव लाइफ की वजह से शो में छाए रहे। शो में आयशा खान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री लेते ही मुनव्वर फारुकी पर कई संगीन आरोप लगाए। उन्होंने मुनव्वर पर टू-टाइमिंग के इल्जाम लगाए। शो में काफी हंगामा हुआ। आखिर में मुनव्वर ने अपनी गलती भी मान ली। शो में उनकी जर्नी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही।

अरुण महाशेट्टी और सनी आर्या की दोस्ती
इसके अलावा बिग बॉस में अरुण महाशेट्टी और सनी आर्या के बीच में दोस्ती वाला बॉन्ड भी देखा गया था। ये इस शो की पहली और आखिरी प्योर बॉन्डिंग थी। फैंस ने भी दोनों की दोस्ती को पसंद किया था। हालांकि, सनी आर्या बीच शो से ही बाहर हो गए थे। उनके ऊपर अभिषेक संग हाथापाई करने का इल्जाम था, जिस वजह से बिग बॉस ने उन्हें बाहर कर दिया था। अब देखना ये है कि जनता किसे शो का विनर चुनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+