Bigg Boss 17 Finale: अंकिता लोखंडे के शो से बाहर होने पर सलमान खान भी हुए शॉक्ड, दिखा सास का ऐसा रूप
Bigg Boss 17 Finale: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के शो से बाहर होते ही हर कोई हैरान था। अंकिता टॉप 3 का हिस्सा नहीं बन पाईं। सिर्फ इतना ही अंकिता के एविक्शन से उनके पति विक्की जैन और सास रंजना जैन भी हैरान हो गए थे। विक्की जैन और उनकी मां दोनों ही इमोशनल भी हो गए थे।
अंकिता के एविक्शन से सलमान हुए थे शॉक्ड
अंकिता लोखंडे के एविक्शन से सलमान खान भी काफी शॉक्ड हो गए थे। उन्होंने अंकिता से भी ये बात कही। सलमान खान ने अंकिता से कहा- मैंने सोचा था कि आप टॉप 2 में तो पहुंचेंगी। मैं काफी शॉक्ड हूं। इससे पहले वाले सीजन में जब प्रियंका के साथ ऐसा हुआ था तो भी मैं शॉक्ड था।

अंकिता की सास हुईं इमोशनल
वहीं अंकिता लोखंडे की सास के तो एविक्शन की बात सुनकर होश ही उड़ गए थे। वहीं फिनाले में मौजूद अंकिता की जैठानी रेशू जैन तो एविक्शन के बाद सरेआम फूट फूटकर रोने लगी थीं। पति विक्की जैन के भी होश उड़ गए थे। किसी ने भी ये नहीं सोचा था कि अंकिता टॉप 2 तक नहीं पहुंच पाएंगी।
मुनव्वर और अंकिता ने की मस्ती
बिग बॉस 17 के फिनाले एपिसोड में हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह ने अंकिता लोखंडे से पूछा कि शो से बाहर जाकर वह क्या करेंगी। इस पर अंकिता लोखंडे बोलीं- मैं बाहर जाकर पार्टी करने वाली हूं। खूब पार्टी करूंगी। वहीं मुनव्वर फारुकी को लेकर हर्ष ने मस्ती करते हुए कहा कि मुनव्वर ऑटो चलाएगा और सबको एक जगह से दूसरी जगह छोड़कर आएगा।
मन्रारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी का डांस
शो में भारती सिंह, विक्की जैन और मन्नारा चोपड़ा ने एक्ट किया। इसमें मन्नारा चोपड़ा, विक्की की पत्नी के रोल में दिखीं और भारती सिंह विक्की की मां के रोल में दिखीं। इस एक्ट को अंकिता लोखंडे ने भी काफी इन्जॉय किया। मन्रारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी के बीच में शो में काफी अच्छा बॉन्ड दिखा था। अब शो के फिनाले एपिसोड में मुनव्वर और मन्नारा ने साथ में डांस परफॉर्मेंस किया। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications