'बिग बॉस 17' फेम एक्ट्रेस की हुई ऐसी हालत, दर्द से तड़पती आईं नजर, कैसे पहुंची अस्पताल?
Soniya Bansal Hospitalized: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आईं सोनिया बंसल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस की अचानक तबीयत खराब हो गई है जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिग बॉस 17 में नजर आई थीं सोनिया बंसल
आपको बता दें कि सोनिया बंसल ने बिग बॉस 17 में अपनी क्यूटनेस और स्टाइल से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। शो में भले ही एक्ट्रेस का जादू ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया हो, लेकिन सोनिया ने घर से बाहर आकर खूब फेम कमाया।

दर्द में तड़पती सोनिया बंसल का वीडियो वायरल
इस समय सोनिया बंसल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस बेड पर दर्द में तड़पती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि सोनिया की हालत काफी खराब है। दर्द में सोनिया की आंखे बंद है और चेहरे पर थकान भी देखी जा रही है।
सोनिया को पिछले 4 महीने से आ रहे हैं पैनिक अटैक
इस वीडियो को देखने के बाद सोनिया बंसल के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। कथित तौर पर सोनिया बंसल पिछले 4 महीने से पैनिक अटैक की समस्या से जूझ रही हैं। इसके अलावा उन्हें मेंटल हेल्थ से जुड़ी भी कई तरह की परेशानी है।
अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं सोनिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनिया बंसल गत 23 जुलाई 2024 को एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। इवेंट से वापस लौटते समय उन्हें अचानक बेचैनी होने लगी थी। इसके बाद एक्ट्रेस को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सोनिया का इलाज चल रहा है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सोनिया
आपको बता दें कि सोनिया बंसल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस को अस्पताल में दर्द में तड़पते हुए देख फैंस काफी परेशान हो गए हैं और जल्द ही उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications