Bigg Boss 17 Highlights: घर वालों की ज्योतिष ने की भविष्यवाणी, अंकिता लोखंडे को दी ऐसी सलाह
Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 में इन दिनों सभी घरवाले अपने-अपने फैमिली मेंबर से मिल रहे हैं। वहीं ईशा अभी भी अभिषेक को पोक करने में लगी है जिसके चलते उन दोनों के बीच लड़ाई हो गई जो इतनी बढ़ गई कि इसमें समर्थ से लेकर विक्की और अंकिता तक कूद पड़े और वह भी अभिषेक के खिलाफ हो गए।
आपको बता दें कि बिग-बॉस के घर में मन्नारा की बहन मिताली भी आई हैं और मुनव्वर की बहन अमरीन ने भी घर में एंट्री लेली है। अमरीन ने घर में आते ही मुनव्वर को मजबूत रहने की सलाह दी। जिसके बाद वह दोनों काफी इमोशनल हो गए।

वहीं बिग-बॉस के घर में अभिषेक की मां भी आईं जिन्हें देखकर वह काफी भावुक हो गए और रोते हुए मां से पूछने लगे कि मैं जीतूंगा ना। जिस पर उनकी समझाते हुए उन्हें कहती हैं कि हां तुम्हारी ही जीत होगी। दूसरी ओर घर में मौजूद ईशा के पापा उससे पूछते हैं कि तुम्हें क्या लगता है कि घर में ऐसा कौन है जो तुमको बहलाता और फुसलाता है। जिसके जवाब में ईशा अंकिता लोखंडे का नाम लेती है।
इसके बाद ईशा के पापा उनसे कहते हैं कि, मैंने और आपकी मां ने दिवाली पर आपको क्या राय दी थी। ईशा कहती हैं कि, सोलो खेलने की। तो जवाब में उनके पिता ने कहा, तुम बहुत मजबूत हो और अकेले अच्छे से खेल सकती हो। तुमको गेम खेलने के लिए दूसरों की जरूरत है क्या। जो गलत है वह गलत है उसको तुम सही नहीं कर सकती हो। साथ ही उन्होंने अभिषेक को पोक करने के लिए भी ईशा को डांट लगाई।
इसके बाद एपिसोड के अंत में घर में ज्योतिषि की एंट्री हुई। इसके बाद उन्होंने विक्की से बातचीत कर कहा कि, अगर आप किसी के लिए कुछ करते हैं तो बदले में उम्मीद ना लगाएं। यही आपके लिए बेहतर रहेगा। वह अभिषेक को बताते हैं कि उनका आने वाला समय काफी शानदार होगा। अंकिता को राय देते हुए ज्योतिषि ने कहा, आप जिंदगी में जल्दबाजी मत कीजिए। अप्रैल के बाद जीवन में कई बड़े बदलाव आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications