Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: तब्बू और सलमान खान ने खोले बड़े राज, अंकिता लोखंडे ने विक्की पर निकाली भड़ास
Bigg Boss 17 Edisode Day 86: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जल्द ही इसका ग्रैंड फिनाले भी आने वाला है। शो के बीते एपिसोड में होस्ट सलमान खान बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू का 'वीकेंड का वार' में स्वागत करते हैं। दर्शकों को एक मजेदार ट्विस्ट देखने को तब मिलता है, जब स्टेज पर एक मॉक इंटरव्यू के लिए सलमान खान खुद तब्बू बनकर जवाब देते हैं और तब्बू भाईजान बनकर जवाब देती हैं।
तब्बू और सलमना खान के राज
ऐसे में बीते एपिसोड में सलमान खान और तब्बू एक दूसरे के कई राज खोलते हैं और स्टेज पर ही हंसी-मजाक शुरू हो जाता है। इस नोंक-झोंक और घरवालों के ड्रामे से भरे मजेदार एपिसोड में बहुत कुछ होता है।

घरवालों ने एक-दूसरे को किया रोस्ट
सलमान खान और तब्बू आपस में मस्ती करने के बाद घरवालों के साथ शो को आगे बढ़ाते हैं। तब्बू जैसे ही बिग बॉस के घर में एंट्री करती हैं तो सबसे पहले मुनव्वर उनको एक शेर सुनाते हैं। इसके बाद तब्बू सभी घरवालों से बात करती हैं। मन्नारा चोपड़ा एक्ट्रेस को गाना सुनाती हैं और समर्थ अपने अतरंगी डांस मूव्स दिखाते हैं। उसके बाद शुरू हुआ एक मजेदार टास्क।
घरवालों को मिलता है फालतू टैग
इस टास्क में फन करके दूसरों की बेइज्जती करनी थी। सबसे पहले मुनव्वर आते हैं और वह अपने अंदाज में सबको रोस्ट करते हैं। इसके बाद एक-एक करके सभी घरवाले आते हैं। तब्बू के स्टेज से जाने के बाद एक और टास्क होता है, जिसमें घरवालों को आकर अपने हिसाब से फालतू टैग देना था।
किसने किसको दिया 'फालतू' टैग
इस टास्क में अंकिता अपने पति विक्की जैन को ही बुला लेती हैं। वहीं ईशा मालवीय भी विक्की को ही बुलाती हैं। ज्यादातर घरवाले विक्की को ही पालतू टैग देते हैं। इसके बाद सलमान खान बताते हैं कि ऑरा घर से बेघर हो रहे हैं। वो इस हफ्ते एलिमिनेट हो गए हैं।
विक्की जैन ने पूछा पत्नी अंकिता से सवाल
ये टास्क खत्म होने के बाद फालतू टैग को लेकर विक्की जैन सबसे पहले अपनी पत्नी अंकिता से सवाल पूछते हैं। वह अंकिता से पूछते हैं कि क्यों उन्होंने उन्हें वो टैग दिया। इधर ईशा और समर्थ भी आपस में झगड़ते दिखाई देते हैं। समर्थ बातों-बातों में ईशा को गाली भी दे देते हैं। उसके बाद विक्की और आयशा के बीच भी कहासुनी होती है जिसमें मुनव्वर भी कूद पड़ते हैं।
पति विक्की जैन पर बरस पड़ती हैं अंकिता
विक्की और अंकिता में एक बार फिर लड़ाई हो जाती है। ये सब तब शुरू होता है, जब अंकिता अपने पति और मुनव्वर के बीच फंस जाती हैं और उन्हें 'फालतू' कहती हैं। वह तर्क देती हैं कि विक्की हमेशा अपनी नाक वहीं घुंसाता है जहां उसकी जरूरत नहीं होती, जबकि मुनव्वर ऐसे फालतू के मुद्दों में नहीं घुंसते हैं।












Click it and Unblock the Notifications