Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: रिंकू धवन और नील भट्ट हुए एलिमिनेट, अनुराग ने ट्रॉफी को लेकर कही ये बात

Bigg Boss 17 Episode Day 79: 'बिग बॉस17' में इन दिनों घरवालों के बीच घमासान जारी है। वहीं न्यू ईयर के मौके पर घरवाले मस्ती करते भी नजर आए। बीते एपिसोड की शुरुआत मीका सिंह की एंट्री से होती है, जो अपने गाने से सेट का माहौल बना देते हैं। फिर सोहेल और अरबाज खान को बुलाया जाता है। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी अपने डांस से लोगों का दिल जीत लेते है।

बिग बॉस में मनाया गया नए साल का जश्न
बीते एपिसोड में सलमान खान ने कुछ खास मेहमानें के साथ नए साल का स्वागत किया और घरवालों में से दो कंटेस्टेंट को बेघर भी कर दिया गया। मंच पर मीका सिंह ने जहां अपने गानों से समा बांधा, वहीं लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र ने भी पंजाबी गाना गाया और जमकर डांस किया। इस उम्र में उनका डांस देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे।

rinku dhawan

धर्मेंद्र ने बॉबी देओल के गाने पर किया जबर डांस
कृष्णा अभिषेक सभी मेहमानें के साथ फिल्म एनिमल से बॉबी देओल के एंट्री सॉन्ग 'जमाल कुडू' पर जमकर डांस करते हैं। खाली गिलास मंगवाए जाते हैं और सभी लोग इसे सिर पर रखकर नाचते हैं। धर्मेंद्र भी ठुमके लगाते हैं। फिर बॉबी देओल का एक वीडियो मैसेज मेहमानों को दिखाया जाता है, जिसमें वह उनकी तारीफ करते हैं कि आप इस उम्र में भी काम कर रहे हैं।

रिंकू धवन का एविक्शन
सलमान खान ढेर सारी मस्ती करने के बाद बताते हैं कि कंटेस्टेंट रिंकू धवन का सफर इस घर में खत्म होता है। इसके बाद सलमान खान चले जाते हैं। रिंकू धवन के जाने की बात से सभी इमोशनल हो जाते हैं। मुनव्वर भी रोने लगते हैं। इसके बाद सभी रिलैक्स हो जाते हैं कि अब किसी की एलमिनेशन नहीं होगा। लेकिन एक और एविक्शन होता है। उसके पहले अरबाज, सोहेल, मीका, हंस राज हंस और कृष्णा अभिषेक घर के अंदर खूब मस्ती करते हैं।

अनुराग ने कही ट्रॉफी ले जाने की बात
फिर घर में एक और टास्क होता है, जिसमें घरवाले अपनी भड़ास निकालते हैं। समर्थ जुरैल, अभिषेक और अनुराग की फोटो पर पंच मारते हैं। वहीं, मुनव्वर, अनुराग और अरुण के बारे में अपनी भड़ास निकालते हैं। और दोनों खूब सारा लग्जरी आटइम जीतते हैं। इस दौरान मुनव्वर कहते हैं कि अनुराग ट्रॉफी छू भी नहीं सकते तो अनुराग कहते हैं कि सबकी आंखों के सामने से लेकर जाएंगे। जिसके बाद सभी घरवाले भड़क जाते हैं कि क्या हम यहां झक मारने आए हैं।

नील भट्ट भी होते हैं घर से बेघर
अंकिता लोखंडे भी अनुराग को घमंडी कहती हैं। वह कहती हैं- किया कुछ नहीं और ट्रॉफी ले जाने की बात कर रहा है। इसके बाद घर में कृष्णा आते हैं और घरवालों को रोस्ट करते हैं। फिर डीजे चेतस के गानों पर सभी लोग डांस करते हैं। नए साल का स्वागत करते हैं और फिर शो के होस्ट सलमान खान अपने साथ नील भट्ट को लेकर चले जाते है जिससे सभी घरवाले शॉक्ड हो जाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+