Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: रोते-रोते आयशा खान हुईं बेहोश, सलमान खान ने घर में एंट्री कर कह दी ये बात
Bigg Boss 17 Episode Day 78: बिग बॉस 17 में इस समय घर वालोंके बीच घमासान चल रहा है। वहीं वीकेंड का वार एपिसोड में आयशा खान के रोने के बाद बेहोश हो जाने से सभी घरवाले घबरा गए हैं। सलमान खान घर वालों से बात करने के लिए घर में एंट्री करते हैं। आपको बता दें कि ऐसे में इस बार बिग बॉस 17 वीकेंड का वार एपिसोड काफी चर्चा में रहा।
सलमान खान ने घरवालों को लगाई डांट
बीते एपिसोड में दर्शक हैरान रह गए क्योंकि सलमान खान ने आयशा खान के गेम को एक्सपोज करते हुए उन्हें खूब डांट लगाई। इसके बाद आयशा खान काफी सहम गई थीं। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान मुनव्वर फारुकी और आयशा खान को लेकर अपना आपा खो बैठे थे। सलमान खान ने दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाया और मुनव्वर की इमेज को बर्बाद करने के लिए आयशा को जमकर डांट लगाई।

सलमान खान ने आयशा खान को किया एक्सपोज
एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट आयशा खान से शो में आने का असली मकसद पूछा। इसके बाद भाईजान ने खुद ही बताया कि आयशा बिग बॉस में जाना चाहती थीं और उन्होंने मुनव्वर को एक कदम के रूप में इस्तेमाल किया। ज्यादातर घरवाले सलमान खान की बात से सहमत हो गए थे और यह सुनकर आयशा रोने लगी थीं।
रोते-रोते बेहोश हो गईं आयशा खान
अपने ऊपर लगे आरोप सुनने के बाद आयशा अपने आंसू नहीं रोक पाईं। वह मुनव्वर पर भी गुस्सा हो गईं क्योंकि जब उसने उसे 'निकाह' (शादी) के बारे में बताया तो उसने इस बात को स्वीकार नहीं किया। जब आयशा रो रही थी तो अंकिता लोखंडे उन्हें शांत करा रही थीं। आयशा ने मुनव्वर से कहा कि वह बाद में उससे बात करेंगी जब उसे ठीक लगेगा।
आयशा खान पहुंचीं अस्पताल
इसके बाद आयशा जमीन पर बैठकर फूट-फूटकर रोने लगीं। आयशा ने रोते हुए कहा- मम्मा, मुझे माफ कर दो। आयशा कमरे से बाहर आईं और अचानक ही बेहोश हो गईं। आयशा के गिरते ही सभी घरवाले चिल्लाने लगे। इसके बाद आयशा को डॉक्टर के पास भेजा गया।
मुनव्वर का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
आयशा खान की हालत देखकर मुनव्वर फारुकी भी रोने लगे और आयशा की हालत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराने लगे। जब डॉक्टर आयशा का इलाज कर रहे थे तब शो के होस्ट सलमान मेडिकल रूम में मौजूद थे। सलमान खान ने डॉक्टर से आयशा की हालत के बारे में पूछा।
आयशा को अस्पताल में किया गया भर्ती
डॉक्टर ने सलमान को बताया कि आयशा खान को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है। ऐसे में कुछ लोगों की मदद से आयशा को बिग बॉस के घर से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। आयशा की हालत देखकर सभी घरवाले सदमे में चले जाते हैं।
सलमान खान ने घरवालों से कही ये बात
आयशा को होश आने के बाद वह रोने लगती हैं। इसके बाद खुद सलमान खान कंटेस्टेंट आयशा से बात करने की कोशिश करते हैं लेकिन वह उन्हें जवाब नहीं दे पाती हैं। इसके बाद सलमान खान ने घरवालों को समझाते हैं कि ये शो मानसिक रूप से मजबूत लोगों के लिए है।












Click it and Unblock the Notifications