Bigg Boss 17 Highlights: ऐश्वर्या शर्मा हुईं घर से बेघर, ईशा मालवीय पर घरवालों ने निकाली भड़ास

Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 के बीते एपिसोड में काफी बवाल मचा। जहां एक तरफ सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को जमकर खरी खोटी सुनाई तो वहीं मन्नारा चोपड़ा का खुलकर सपोर्ट किया। सलमान का कहना था कि जब किसी भी कंटेस्टेंट को कोई मैसेज पहुंचाना होता है तो वह मन्नारा का सहारा लेता है।

सलमान ने इस दौरान रिंकू से पूछा कि उन्होंने मन्नारा से किस तरह के सवाल पूछे थे। तभी रिंकू कहती हैं कि उन्होंने मन्नारा से उनकी कैप्टेंसी के बारे में बात की थी कि किसने उनको स्टैंड लिया था। इस पर मन्नारा कहती हैं कि मुझे किसी ने सपोर्ट नहीं किया। तभी रिंकू सलमान से कहती हैं कि मैं हमेशा से चाहती थी कि मन्नारा अपना स्टैंड खुद लें।

bigg boss 17

इसके बाद सलमान मन्नारा का सपोर्ट करते हुए मुनव्वर पर निशाना साधते हैं। एक्टर कहते हैं आपके और आयशा के बीच दीवार और किसी ने नहीं बल्कि उसके जिम्मेदार आप खुद हैं। इसके अलावा सलमान ने मुनव्वर को उनकी वो बातें याद दिलाई जो उन्होंने सभी घरवालों से कही थी। वहीं मन्नारा का सपोर्ट करते हुए सलमान ने नील को भी घेरा और कहा कि आपने ऐसा क्या कर दिया जो कभी मन्नारा आपका सपोर्ट करे। जब अनुराग ने उनको नॉमिनेट किया था तो किसी ने यह नहीं पूछा कि क्या वजह थी।

इसके बाद सलमान सभी घरवालों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। एक्टर उनसे पूछते हैं कि, घर का माहौल सबसे ज्यादा कौन करता है। तभी सब नाम अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का नाम लेते हैं। इसके बाद शो में रवीना टंडन और अब्दु रोजिक की एंट्री हुई। दोनों ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की और उन्हें टास्क दिए। इस दौरान घरवालों ने अपने कई राज खोले।

शो के अंत में एलिमिनेशन हुआ इस दौरान सलमान खान इसकी जिम्मेदार बिग-बॉस को देते हैं। इस हफ्ते नील, ऐश्वर्या, अंकिता और अनुराग बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में कैप्टन ईशा मालवीय को बिग-बॉस जिम्मेदारी देते हैं कि इनमें से वह किसे घर से बेघर करना चाहती हैं। तभी उन्होंने ऐश्वर्या शर्मा का नाम लिया और वह घर से बेघर हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+