Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: कंगना रनौत ने खेला ऐसा गेम, अंकिता लोखंडे ने मन्नारा चोपड़ा को दिया ये टैग
Bigg Boss 17 Episode Day 7: इस समय टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' बहुत ही रोमांचक चल रहा है। बिग बॉस सीजन 17 को गत 22 अक्टूबर 2023 को एक हफ्ता पूरा हो गया है। ऐसे में इस सीजन के पहले वीकेंड के वार में घरवालों को शो के होस्ट सलमान खान से काफी डांट सुनने को मिली। शो के पहले वीकेंड पर सलमान खान ने कई घरवालों की जमकर क्लास लगाई। वहीं घरवालों ने वीकेंड के वार के पहले दिन शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं फिल्म 'गणपत' की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन और लीड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ खूब मस्ती भी की थी। वीकेंड के वार के दूसरे दिन कंगना रनौत भी इस शो में नजर आईं।
शो में कंगना रनौत ने लगाया चार चांद
आपको बता दें कि गत 22 अक्टूबर को वीकेंड का वार का दूसरा दिन था। इस दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शो के होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज पर जमकर मस्ती की। कंगना रनौत ने सलमान खान की मिमिक्री करते हुए शो को होस्ट किया। वहीं इसके बाद पीछे से भाईजान आते हैं और कंगना उन्हें देखकर चौंक जाती हैं। फिर दोनों एक दूसरे को देखकर हसंने लगते हैं। भाईजान कंगना को हग कर उनका वेलकम करते हैं। वहीं सलमान खान एक्ट्रेस कंगना रनौत से उनकी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' में बोले गए डायलॉग को लेकर भी सवाल पूछते हैं। इसके जवाब में कंगना कहती हैं- छेड़ोगे तो छोड़ेंगें नहीं।

भाईजान ने कंगना रनौत से किया फ्लर्ट
शो में सलमान खान एक्ट्रेस कंगना रनौत से पूछते हैं कि अगर आपसे कोई को-स्टार फ्लर्ट करता है तो आप क्या करती हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं कि ये तो फ्लर्ट करने वाले पर डिपेंड करता है। इसके बाद कंगना खुद ही सलमान से उनकी फ्लर्टिंग स्किल दिखाने को कहती हैं। वह कहती हैं कि बहुत सारी लड़कियां आपका चार्म देखना चाहेंगी। ये सुनते ही भाईजान भी स्टेज पर फ्लर्ट करना शुरू कर देते हैं।
कंगना रनौत और सलमना खान का डांस
कंगना रनौत से फ्लर्ट करते हुए सलमान खान कहते है कि आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। अगले 10 साल के बाद क्या कर रही हो? इतना बोलते ही सलमान खान हंसने लगते हैं। इसके बाद दोनों स्टेज पर डांस भी करते हैं। आपको बता दें कि इस हफ्ते तीन कंटेस्टेंट्स मन्नारा चोपड़ा, नावेद सोले और अभिषेक कुमार को नॉमिनेट किया गया था।
अंकिता लोखंडे ने मन्नारा चोपड़ा को कहा ब्रेनलेस
आपको बता दें कि सलमान खान द्वारा दिए गए गेम में बताना था कि कौन सबसे ज्यादा इनसिक्योर है। इस दौरान एक बार फिर मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे की के बीच विवाद शुरू हो जाता है। दोनों एक-दूसरे को फेक बताने लगते हैं। मन्नारा कहती हैं- अंकिता लोखंडे सब ड्रामे कैमरे के लिए ही करती हैं। वहीं अंकिता लोखंडे भी पलटवार करते हुए मन्नारा चोपड़ा को ब्रेनलेस कहती हैं। जानकारी के अनुसार इस हफ्ते किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं निकाला गया है।












Click it and Unblock the Notifications