Bigg Boss 17 Highlights: विक्की जैन ने अभिषेक को बताया 'क्रिमिनल', क्या दोनों होंगे शो से बाहर?

Bigg Boss 17 Highlights: सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग-बॉस 17 के पिछले एपिसोड में काफी बवाल मचा। शो की शुरूआत अभिषेक और विक्की जैन के बीच छिड़ी जुबानी जंग से होती है। विक्की जैन अभिषेक को क्रिमीनल कहते हैं जिसे सुनकर अभिषेक भड़क जाते हैं। वहीं अभिषेक ने विक्की को उनकी उम्र को लेकर भद्दा कमेंट कर डाला।

इसके बाद विक्की जैन ईशा से अभिषेक की चुगली करते हैं और उन्हें बदतमीज कहते हैं। बाद में विक्की की उनकी पत्नी अंकिता लोखंडे से लड़ाई हो जाती है। अंकिता उन पर भड़क कर कहती हैं कि तुम हमेशा ही लड़ते रहते हो। इसपर विक्की कहते हैं कि मुझसे ऐसे बात मत किया करो बिग-बॉस के बाद भी जिंदगी है। ये सुनकर अंकिता उन पर चिल्ला बैठती हैं। हालांकि घर में हो रही लड़ाई के माहौल के बीच ऑरा अपनी मस्ती भरे अंदाज में सबको एंटरटेन करते हुए नजर आए।

bigg boss 17

घर में ऑरा ने अरुण के साथ जमकर मस्ती की। वह उन्हें अपने गाने सुनाते हुए नजर आए। ऑरा को घर में हो रही लड़ाई से कुछ खा फर्क नहीं पड़ता ना ही वह किसी की पछड़े में पड़े। हालांकि इन सबके बीच वह उन्होंने रिंकू के साथ अपनी खास बॉन्डिंग बनाई। इसके अलावा बिग बॉस के बीते एपिसोड में घर से बेघर होने के लिए कई कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया।

बिग-बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को दो का नाम लेने के लिए कहा। हैरानी की बात ये है कि अभिषेक कुमार और विक्की जैन दोनों ही इस बार नॉमिनेट हुए। विक्की ने अभिषेक का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें बात करने की तमीज नहीं है। इसके अलावा ईशा मालवीय, समर्थ जुरैल, अंकिता लोखंडे, अनुराग डोभाल, मनारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी ने भी अभिषेक को नॉमिनेट किया। बता दें कि, इस हफ्ते बिग बॉस 17 के घर से खानजादी, विक्की, नील और अभिषेक पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+