Bigg Boss 17 Highlights: मन्नारा और मुनव्वर की हुई बहसबाजी, सना की इस हरकत से घर में हुआ हंगामा
Bigg Boss Highlights 17: बिग-बॉस 17 शो अब धीरे-धीरे और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच कुछ ना कुछ नया ड्रामा देखने को मिलता है। बीते एपिसोड में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। जिसमें अनुराग डोभाल, खानजादी, मुनव्वर फारुकी, विक्की जैन, नील भट्ट, सना रईस खान, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी शामिल हैं। इसके अलावा शो में खानजादी और ऐश्वर्या में बहस होती है। वहीं सना की एक हरकत की वजह से पूरा घर उनके खिलाफ हो जाता है।
बिग-बॉस 17 के बीते एपिसोड की शुरूआत में खानजादी और ऐश्वर्या की जबरदस्त बहस हो जाती है। इसके बाद इस लड़ाई में मुनव्वर कूद पड़ते हैं और खानजादी मुनव्वर को खूब खरी खोटी सुनाते हैं। इस दौरान मुनव्वर खानजादी को विक्की जैन को लेकर टॉन्ट कसते हैं और कहते हैं, 'तुम विक्की ट्रेनिंग सर्विस हो।' ये सुनकर अंकिता लोखंडे अपना मुंह बना लेती हैं जबकि विक्की को कुछ फर्क नहीं पड़ता।

शो में आगे सना घर की कोई भी ड्यूटी करने से मना कर देती हैं। ये कहकर चली जाती हैं कि वह आज सिर्फ आराम करेंगी। ये देखकर विक्की जैन को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद मुनव्वर आकर सना के पास जाकर उनसे बर्तन धोने के लिए कहते हैं। तो सना य कहकर इंकार कर देती हैं कि, उन्होंने उनका खाना नहीं बनाया और न उन्होंने खाया है तो वो तो नहीं धुलेंगी। इसके बाद मुनव्वर वहां से चले जाते हैं और विक्की से बर्तन धोने की बात कहते हैं। लेकिन वह मना कर देते हैं।
सना के बर्तन ना धोने और घर के कोई काम ना करने की वजह से पूरा घर में बहसबाजी हो जाती है। बाद में बहस इतनी बढ़ जाती है कि हर कोई सना को जाकर उनसे काम करने को कहता है लेकिन वह किसी की एक नहीं सुनती। इसके बाद मन्नारा और सना पूरा बर्तन साफ करती हैं। उधर अंकिता लोखंडे ने एक्स बॉयफ्रेंड दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया और अभिषेक को सलाह दी कि वह बॉलीवुड में जरूर जाएँ।
अंकिता ने अभिषेक से कहा, 'लोगों उसका मजाक उड़ाते थे। 'काई पो चे' के दौरान तो वो घंटो क्रिकेट खेलता था। धोनी वाली मूवी के समय भी बहुत मेहनत की थी। हम रांची भी गए थे। धोनी के घर भी गए थे। साक्षी से मिले थे। वो जो लिखता था वो सब करता था। उसे बहुत स्क्रिप्ट्स ऑफर हुई थी लेकिन वो बस सही समय का इंतजार कर रहा था। हमारा बहुत छोटी सी बात पर झगड़ा हुआ था और बाद में हम दोनों अलग हो गए।'












Click it and Unblock the Notifications