Bigg Boss 17 Highlights: अंकिता लोखंडे की विक्की जैन की मां ने लगाई क्लास, ओरी की हुई दमदार एंट्री

Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 के वीकेंड के वॉर में पैप्स के फेवरेट ओरी की एंट्री हुई। लेकिन, वह एक दिन ही घर पर रुके और रविवार को बाहर हो गए। इसके अलावा शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां आईं और उन्होंने दोनों से मुलाकार कर एक्ट्रेस के चप्पल मारने वाली हरकत पर दोनों की क्लास लगाई। आइए जानते हैं कि रविवार को बिग-बॉस में क्या क्या हुआ

शो में बिग-बॉस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से कहते हैं कि कुछ लोग उनकी क्लास लगाने के लिए आए हैं। हालांकि कपल ये बात समझ नही पाता तभी दोनों की मम्मी की घर में एंट्री होती है। ये देखकर अंकिता और विक्की की आंखों से आंसू निकलने लगे। विक्की की मम्मी उन्हें समझाती हैं कि इसे गेम की तरह खेलें और अंकिता संग अपने आपसी रिश्तों को खराब ना करें।

bigg boss 17

इसके बाद अंकिता विक्की की मां से कहती हैं कि वह उनको संभाल लेंगी। तभी मां गुस्से में कहती हैं तुमसे संभल ही नहीं रहा। इसके बाद वह अंकिता के विक्की पर चप्पल से मारने पर गुस्सा करती हैं कि, ये सब स्क्रीन पर ठीक नहीं है। पति के साथ इस तरह के बर्ताव के लिए अंकिता खुद जिम्मेदार हैं। इसके बाद बिग-बॉस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से कहते हैं कि, दोनों को अब शायद सब समझ आ गया होगा।

इसके अलावा शो में अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच जबरदस्त बहसबाजी हुई। अंकिता ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया कि वह अक्सर कुछ ऐसा कह देती हैं जिससे उन्हें काफी हर्ट होता है। वह अक्सर सब पर चिल्लाती रहती हैं। वहीं खानजादी को वीकेंड के वॉर में पछतावा हो रहा होता है कि उनके व्यवहार के कारण कोई भी उनके साथ काम नहीं करना चाहता।

वहीं बिग-बॉस शो में ओरी ने माहौल को देखते हुए सबको खूब हंसाया और सबके साथ जमकर मस्ती भी की। लेकिन वह सिर्फ एक ही दिन के लिए शो का हिस्सा बने थे। पहले सबको लग रहा था कि उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री है। जबकि वह बतौर गेस्ट बिग-बॉस का हिस्सा बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+