Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: खानजादी ने नील भट्ट को कहा 'जोरू का गुलाम', ऐश्वर्या शर्मा ने कही ये बात

Bigg Boss 17 Episode Day 36: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 17' में हर रोज कंटेस्टेंट्स नया ड्रामा करते नजर आ रहे हैं। इस समय सारे घरवाले अपना ड्रामा दिखा रहे हैं। घर में राशन को लेकर भी घमासान हो रहा है। शो के बीते एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। इस बार खानजादी, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा आपस में भिड़ गए। तीनों के बीच जमकर बवाल होता दिखाई दिया। तीनों के बीच में जमकर बहस हुए और दूसरे लोगों ने इसका खूब मजा लिया।

खानजादी और ऐश्वर्या शर्मा के बीच झड़प
गत 20 नवंबर के एपिसोड में दिखाया गया कि किचन एरिया में खानजादी और ऐश्वर्या शर्मा के बीच कॉफी को लेकर बहस शुरू हो जाती है। ऐश्वर्या कंटेस्टेंट खानजादी को कॉफी और दूध इस्तेमाल करने के लिए रोकने लगती हैं। दरअसल खानजादी जब कॉफी बना रही होती हैं तो वो फट जाती है। ऐसे में ऐश्वर्या खानजादी को और कॉफी देने से साफ मना कर देती हैं।

neil bhatt

खानजादी ने नील भट्ट को कहा 'जोरू का गुलाम'
इसके बाद खानजादी और ऐश्वर्या के बीच जमकर बहस होने लगती है। थोड़ी देर बाद इस लड़ाई में नील भट्ट भी कूद पड़ते हैं। वह खानजादी पर चिल्लाने लगते हैं और उन्हें अपनी पत्नी ऐश्वर्या से दूर रहने को कहते हैं। नील कहते हैं- तुम्हें फुटेज चाहिए इसलिए ही तुम ये सब कर रही हो। नील से ये सब बातें सुन खानजादी को भी गुस्साआ जाता है और वह भड़क कर नील को जोरू का गुलाम बोल देती हैं।

मन्नारा ने खानजादी के लिए बोली ये बात
खानजादी की ये बात सुन नील भट्ट और ऐश्वर्या भड़क जाते हैं। ऐश्वर्या कहती हैं- हां हैं तो तुझे क्या। वहीं नील कहते हैं- तुम्हारे इस कमेंट से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है बल्कि इससे तुम्हारी असलियत सामने आ रही है। वहीं ये सब देखकर मन्नारा चोपड़ा घरवालों से कहती हैं- खानजादी को चुप कराना है तो वह जितना बोलती है उसे जवाब मत दो, चुप रहो। मैं उसे जानती हूं इसलिए कह रही हूं। मैंने जब उससे बात करना बंद किया तब उसने बोलना छोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+