Bigg Boss 17 Highlights: इस हफ्ते घर से एकसाथ बेघर होंगे 5 सदस्य! शो में हो सकती है वाइल्डकार्ड एंट्री
Bigg Boss Highlights 17: सलमान खान का चर्चित शो बिग-बॉस 17 को एक महीना हो चुका है। शो का हिस्सा बनने के लिए सभी कंटेस्टेंट तरह-तरह के ड्रामा कर रहे हैं। शो में आए दिन सभी कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब बिग-बॉस को और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं।
शो में इस वक्त सबसे ज्यादा जो लाइमलाइट बटोर रहे हैं वो है अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन। दोनों आए दिन एक दूसरे पर वार करने से पीछे नहीं हटते। लेकिन इस हफ्ते इन दोनों को ही नॉमिनेट किया गया। ऐसे में अब खबर आ रही है कि शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए इस बार घर से पांच लोगों को बेघर कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में बिग बॉस 17 के घर के अंदर बदलाव देखने को मिल सकता है। इस हफ्ते एक या दो नहीं बल्कि पूरा 5 लोगों का ग्रुप एलिमिनेट हो सकता है। कहा जा रहा है कि, शो की टीआरपी पहले से काफी कम हो गई है। ऐसे में मेकर्स नई हस्तियों को खोजने में जुटे हैं जिनकी शो में वाइल्डकार्ड एंट्री हो सकती है।
आपको बता दें कि, इस शो को नंबर वन बनाने के लिए मेकर्स हर रोज तरह-तरह की कोशिशें कर रहे हैं। लेकिन इस सबके बावजूद इसकी टीआरपी कुछ खास नहीं है। ऐसे में मेकर्स जल्द ही ये प्लान कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो इस बार दर्शकों को कुछ नया कंटेंट देखने को मिल सकता है। हालांकि मेकर्स की तरफ से इस पर अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन एत तरह से मेकर्स के लिए ये फैसला लेना एक बड़ी चुनौती हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications