Bigg Boss 17 Highlights: विक्की और अंकिता के बीच फिर छीड़ी बहस, अनुराग डोभाल होंगे शो से बाहर?
Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस के घर में हर रोज गहमागहमी मची हुई है। सभी कंटेस्टेंट्स के बीच इस वक्त हर रोज लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। इसके अलावा मशहूर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। खासतौर से जब से विक्की दिल से दिमाग के रूम में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा अनुराग डोभाल घर से बाहर निकलना चाहते हैं।
बीते दिनों बिग-बॉस के घर में काफी गर्म माहौल देखने को मिला। जहां एक तरफ बिग-बॉस सभी घरवालों को उनका रिपोर्ट कार्ड दिया। तो वहीं दूसरी तरफ सभी के कमरे बदले गए यानि की दिल वालों को दिमाग के रूम में शिफ्ट किया गया और दिमाग के रूम वालों को दिल के कमरे में। लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर अंकिता लोखंडे को हुआ क्योंकि उनके पति विक्की जैन को दिमाग के रूम में शिफ्ट किया गया। अब दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

बिग-बॉस के इस फैसले से विक्की जैन काफी खुश नजर आए। जबकि अंकिता बहुत परेशान दिख रही हैं। विक्की जैन उनसे बात करने आते हैं लेकिन उनकी खुशी देखकर एक्ट्रेस भड़क जाती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि 'दांत फाड़के हंस रहा है, इतनी खुशी हो रही है तुझे? तुम बहुत सेल्फिश हो। 'तू अच्छा पति नहीं है। होगा तू स्मार्ट , लेकिन एक पति के रूप में तू ढोंगी है।'
इसके अलावा एपिसोड में आगे दिखाया गया कि अरुण माशेट्टी और अनुराग डोभाल के बीच जमकर लड़ाई हुई। दोनों ने बीच पहले जुबानी जंग होती है इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है। जिसके बाद बिग-बॉस ने पूरे सीजन के लिए अनुराग को नॉमिनेट कर दिया। ये सुनकर वह काफी हैरान रह जाते हैं और वह बिग-बॉस से शो छोड़ने की गुजारिश करते हैं। अनुराग बिग-बॉस से घर से निकलने के लिए बार-बार रिक्वेस्ट करते हुए दिखे। जिसके बाद उन्होंने अब ये फैसला अनुराग पर छोड़ दिया।
यह मामला ठंडा पड़ता है तो, अंकिता की अभिषेक से काम को लेकर बहसबाजी हो जाती है। अभिषेक ने मुनव्वर से कहा कि वह अंकिता को पोछा लगाने और बर्तन साफ करने की जिम्मेदारी दे दें। जिसके बाद अंकिता ने कहा कि वो कौन होते हैं जिम्मेदारी तय करने वाले। वहीं अभिषेक ने अंकिता पर आरोप लगाया कि वह कभी भी घर का कोई काम नहीं करती। कुल मिलाकर ये एपिसोड काफी ट्विस्ट से भरपूर रहा।












Click it and Unblock the Notifications