Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस के घर में हुई हाथापाई, गुस्से में सभी घरवालों को दे डाली ऐसी सजा
Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 के आने वाले एपिसोड घर में बड़ा बवाल होने वाला है। एक तरफ शो में इस वक्त मशहूर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच हर रोज लड़ाई होती है। तो वहीं दूसरी तरफ अब अनुराग और अरुण के बीच हाथापाई हो गई। जिसकी वजह से बिग-बॉस सभी घरवालों को सजा सुना देते हैं।
दरअसल, बिग-बॉस 13 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसका वीडियो कलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें अनुराग और अरुण के बीच पहले बहसबाजी होती है। बात गाली-गलौंच तक पहुंच जाती है। दोनों ही अपना आपा खो देते हैं जिसके बाद फिर जमकर हाथापाई होती है। ये देखकर बिग-बॉस ने दोनों की ना सिर्फ क्लास लगाई बल्कि पूरे घर को सजा सुना डाली।

अनुराग का गलत व्यवहार देखकर सभी घरवाले दोनों का बीच बचाव करने आते हैं। लेकिन बाद में इस लड़ाई में बिग-बॉस को आना पड़ा और उन्होंने अनुराग से कहा, 'आपने जो हरकत की है, उसकी वजह से किचन बंद ही रहेगा। हैप्पी दिवाली आप सबको।' ये सुनकर सभी घरवाले आगबबूला हो जाते हैं कि इन दोनों की सजा सभी को क्यों मिली।
इसके अलावा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच एक बार फिर जमकर लड़ाई हुई। जिसमें अंकिता अपने विक्की के खराब बिहेवियर को लेकर उनको खूब खरी सुनाती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि, मुझसे गलती हो गई, तुमने मेरा यूज किया और तुम हमेशा से स्वार्थी थे। अब आप मुझसे दूर जाओ प्लीज और भूल जाओ कि हम दोनों शादीशुदा हैं। अब देखना होगा कि इस अपकमिंग एपिसोड में घरवालों के बीच और कौन सा नया बवाल होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications