Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: मन्नारा चोपड़ा और खानजादी के बीच अनबन, कैरेक्टर पर उठाया जा रहा है सवाल

Bigg Boss 17 Episode Day 26: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो में दमदार ड्रामेबाजी जारी है। कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाइयां हो रही हैं और घर वाले एक दूसरे से विवाद करते नजर आ रहे हैं। कई दिनों से कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर गुस्सा होते भी नजर आ रहे हैं। लेकिन अब बिग बॉस ने खुद घर के सदस्यों पर अपनी भड़ास निकाली है। बिग बॉस खुद घर वालों पर गुस्सा हो गए हैं और कंटेस्टेंट्स को जमकर लताड़ा है।

अंकिता लोखंडे-मन्नारा चोपड़ा के बीच तीखी बहस
एक बार फिर अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच बहस देखने को मिली है। अंकिता कंटेस्टेंट मन्नारा पर अचानक ही भड़कती हैं। गत 10 नवंबर के एपिसोड में अंकिता एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा को डबल ढोलकी कहती हैं। अंकिता कंटेस्टेंट ईशा को समझाती हैं कि मन्नारा की बातों में मत आना, वह किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी बोलती है। जब अंकिता ये सब कह रही होती हैं तो उस वक्त मन्नारा भी वहीं बैठी होती हैं।

mannara chopra

बिग बॉस के घर में शुरू हुआ नया मुद्दा
अंकिता लोखंडे कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा को कहती हैं- तुम उस दिन खानजादी को कैरेक्टरलेस बोल रही थीं। मैं डंके की चोट पर बात करती हूं। तुम्हारें खिलाफ कोई चला जाए न तो तुम्हारी जल जाती है। तुम भरोसे के लायक ही नहीं हो। मन्नारा इस दौरान उन्हें जवाब देती हैं- यही आप हैं। इस पर अंकिता कहती हैं- पहले अपने आपको देखिए कि आप क्या हैं।

मन्नारा चोपड़ा और खानजादी के बीच अनबन
वहीं पिछले कुछ दिनों से मन्नारा चोपड़ा और खानजादी के बीच भी अनबन देखने को मिल रही है। ऐसे में मन्नारा कई बार खानजादी के कैरेक्टर पर उंगली उठा चुकी हैं जिसको लेकर अंकिता ने उन्हें टोक टोका भी है। अब अंकिता ने सबके सामने मन्नारा की ये पोल खोल दी है कि वह लड़कियों के बारें में किस तरह की बातें करती हैं।

मन्नारा ने खानजादी के लिए कही ये बात
वहीं मन्नारा चोपड़ा कंटेस्टेंट खानजादी पर ताना कसने लगती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने हद ही पार कर दी है। मन्नारा ने सीधा खानजादी के चरित्र पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। मन्रारा ने अंकिता लोखंडे के साथ हुई बातचीत में खानजादी को कैरेक्टरलेस कह दिया है। मन्नारा गार्डन एरिया में लेटकर रो रही होती हैं। उन्हें ऐसा देख अंकिता उनके पास आती हैं और उन्हें हग कर चुप कराने लगती हैं। हालांकि घर में इस समय हर कोई एक दूसरे पर आरोप लगा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+