Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: एल्विश यादव पहुंचे बिग बॉस के घर, अभिषेक और समर्थ के बीच हुई बहस

Bigg Boss 17 Episode Day 19: बिग बॉस 17 के शुक्रवार के वार एपिसोड में घर में कई घमासान देखने को मिले। सबसे पहले तो बिग बॉस ने घरवालों को समर्थ और अभिषेक के बीच में किसी एक कंटेस्टेंट को चुनने के लिए कहा। बिग बॉस ने घरवालों से पूछा कि गेम में इन दोनों में किसका वजूद नजर नहीं आता है। ऐसे में घरवालों ने सबसे ज्यादा समर्थ को ही वोट दिए। हर सदस्य ने कहा कि समर्थ का वजूद इस गेम में कुछ भी नहीं है।

अभिषेक और समर्थ के बीच हुई तीखी बहस
गत 3 नवंबर के एपिसोड में सलमान खान ने ईशा मालवीय की क्लास लगाते हुए कहा कि आपकी अभी उम्र ही क्या है। ये सब आप जो कर रही हो आगे चलकर आपको खुद ही भारी पड़ने वाला है। वहीं अभिषेक और समर्थ को समझाते हुए सलमान खान ने कहा कि ये दुनिया को बोलने वाली बात नहीं है। अपनी पर्सनल लाइफ को थोड़ा तो प्राइवेट रखो। ईशा से ही ये सब ड्रामा शुरू हुआ है और आप दोनों इसमें फंसते जा रहे हो।

Bigg Boss 17

अभिषेक, ईशा और समर्थ की सलमान खान ने लगाई क्लास
वहीं शुक्रवार के वार एपिसोड में समर्थ को फटकार लगाते हुए सलमान खान ने कहा- आपके घर में कौन-कौन है, आपने जिस तरह से इस घर में गालियां दी हैं, क्या आपके मां-बाप को ये सब देखकर अच्छा लग रहा होगा। आपने तो अपने घरवालों की इज्जत का भी ख्याल नहीं रखा। सलमान ने अभिषेक और समर्थ को आईना दिखाते हुए कहा- ईशा आप दोनों को अपने हिसाब से सवाल-जवाब देकर गेम खेल रही है।

एल्विश यादव और मनीषा रानी की एंट्री
शुक्रवार के वार एपिसोड में बिग बॉस 17 के स्टेज पर बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और एक्स कंटेस्टेंट मनीषा रानी दिखाई दीं। इस दौरान सलमान खान से मनीषा रानी कहती हैं- हम चाहते हैं कि एल्विश मेरा भरपूर तारीफ करे जैसे मैं सलमान सर का करती हूं। ऐसे में एल्विश मीनषा से कहते हैं कि एक तारीफ ये कि आप बहुत अच्छा डांस करती हैं। दूसरा ये कि डांस बहुत अच्छा करती हैं। तीसरा ये है कि डांस बहुत अच्छ करती हैं। ये बोलते ही सब लोग हंस पड़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+