Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: अरबाज और सोहेल खान ने घरवालों को किया रोस्ट, ईशा मालवीय हुईं एक्सपोज
Bigg Boss 17 Episode Day 14: बिग बॉस 17 के वीकेंड के वार एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान अपने दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान के साथ मस्ती करते दिखाई दिए हैं। इसके अलावा बिग बॉस के घर में प्यार, ड्रामा, रोमांस और धोखा देखने को मिला। इस समय ईशा के करेंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री ने शो में हंगामा मचा दिया है। समर्थ लगातार ईशा को बोलते रहे हैं कि ईशा उनकी गर्लफ्रेंड है, लेकिन ईशा इस बात पर टिकी हैं कि समर्थ और वो सिर्फ दोस्त हैं।
ईशा ने माना समर्थ के साथ है उनका रिलेशन
गत 29 अक्टूबर के एपिसोड में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन भी ईशा को लगातार समझाते हैं कि वो ये बात मान लें कि समर्थ के साथ वह रिलेशनशिप में हैं। इसके कुछ देर बाद ही ईशा ये एक्सेप्ट कर लेती हैं कि समर्थ और वह पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ईशा और समर्थ के बीच दमदार लड़ाई
वहीं ईशा से लड़ाई करते हुए समर्थ बोलते हैं- तूने अभिषेक को एक दिन में माफ कर दिया, जिस इंसान ने तूझे थप्पड़ मारा था, जो तेरे ऊपर चाय फेंकने की धमकी देता था, तू आज उसी को सपोर्ट कर रही है। इस बात को सुनकर मनस्वी कहती है- आप नेशनल टीवी पर किसी के बारे में ऐसे बयान नहीं दे सकते है। थोड़ा सोच समझकर बोलिए।
विक्की जैन ने अभिषेक को दिया ये सुझाव
एपिसोड में ईशा और समर्थ दोनों ने आपस में खूब लड़ाई की और फिर उसे सुलझा लिया। इसके बाद अभिषेक कंटेस्टेंट विक्की जैन को बोलते हैं- मुझे ऐसा लगता है कि ईशा लड़कों का यूज करती है और उसकी मां को भी पार्टी करने का शौक है। इसके बाद विक्की कहते हैं- तू ईशा से अपना ध्यान हटा और घर में मनस्वी आई है तो थोड़ा उसके साथ टाइम स्पेंड कर।
'वीकेंड का वार' में खान ब्रदर्स ने मचाई धूम
बिग बॉस के घर के अंदर सोहेल खान और अरबाज खान ने कंटेस्टेंट के साथ 'जस्ट चिल' पर जमकर डांस किया। वहीं घर में समर्थ जुरेल के आने के बाद से ही घर का माहौल काफी टेंशन भरा हो गया है। लेकिन इन दो एक्टर्स के जाने पर हर किसी का मूड हंसी-मजाक में बदल गया।












Click it and Unblock the Notifications