Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: बिग बॉस ने किया किचन का बंटवारा, सना-सोनाली के बीच हुई जबर लड़ाई

Bigg Boss 17 Episode Day 10: बिग बॉस 17 इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17 सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस शो को शुरू हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। शो में पहले ही दिन से घरवालों ने ड्रामेबाजी शुरू कर दी है। कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं और लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। अब बिग बॉस ने मकानवालों के बीच किचन का बंटवारा कर दिया है, जिसकी वजह से सभी मकानवाले अपना-अपना खाना तय समय के अंदर बना सकेंगे।

शो के नए एपिसोड में नया ट्विस्ट
आपको बता दें कि इस रियलिटी शो के हर नए एपिसोड में अब नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। बिग बॉस मकानवालों को हर दिन कुछ न कुछ नया टास्क दे रहे हैं। इस में पहुंचे कपल अंकिता लोखंडे और उनके पति विकी जैन के साथ साथ ऐश्वर्या शर्मा और उनके पति नील भट्ट के बीच भी जमकर लड़ाई होती नजर आ रही है।

bigg boss 17

ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट के बीच हुई लड़ाई
ऐश्वर्या अपने पति नील से बातचीत में कहती हैं- मैं किसी के कहने से लाइफ में नहीं चली हूं, इसीलिए तू अपना गेम खेल और मैं अपना गेम खेलूंगी। वह आगे कहती हैं- जब मैं बोलती हूं तब क्यों नहीं सुनता तू, तूझे मैं बेवकूफ लगती हूं। वहीं ऐश्वर्या की बात का जवाब देते हुए नील कहते हैं- इसका कोई न कोई सॉल्यूशन जरूर होगा। इसके बाद ऐश्वर्या कहती हैं- सॉल्यूशन गया तेल लेने, तू अपना काम कर।

मकानवालों के बीच हुआ किचन का बंटवारा
बिग बॉस ने घरवालों से कहा है कि एक समय में घर का केवल एक ही सदस्य रसोई में एंट्री कर सकता है। हर घर का सदस्य केवल अपने घर के सदस्यों के लिए खाना बनाएगा। बिग बॉस एक और ट्विस्ट लेकर आए हैं कि किचन 24 घंटे उपलब्ध नहीं रहेगा। ये सुनकर हर कोई हैरान हो गया। आपको बता दें ति गत 25 अक्टूबर के एपिसोड में बिग बॉस के किचन बंटवारा करते ही घरवालों के बीच में अंडे को लेकर लड़ाई शुरु हो गई थी। वहीं लड़ाई के बीच में ईशा चिल्लाकर बोलती हैं कि अरे भाई किचन में रखा है सारा सामना जिसको जो लेना है वहां से ही खा लो।

सना-अभिषेक की लड़ाई में कूदी सोनाली
एपिसोड में दिखाया गया है कि अभिषेक बात करते हुए सना से मजाक में बोलते हैं- अब सना थोड़ी बहुत जो कैमरे में दिखती हैं वो अपने माइक की वजह से दिख नहीं पाती है। इस बात का जवाब देते हुए सना कहती हैं- मुझे आपकी तरह फालतू की फुटेज लेने की आदत नहीं है न, बस दोनों की इसी बात पर बहस शुरू हो जाती है। इसी लड़ाई में बीच में सोनाली कूद जाती हैं और सना से लड़ाई करते हुए कहती हैं- आप गलत बात बोल रहे हो। इसके बाद सना और सोनाली के बीच जमकर लड़ाई होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+