'मैंने उसे दूर कर दिया था', सुशांत सिंह को किसी को किस करता देख टूट गई थीं अंकिता, एक्टर ने मांगी माफी

Ankita Lokhande Sushant Singh Rajput: रिएलिटी शो बिग-बॉस 17 में इस वक्त टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सबसे ज्यादा लाइमलाइट में हैं। वह आए दिन अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत संग लव स्टोरी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे करती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह सुशांत को ऑनस्क्रीन किसी और के साथ रोमांस करते हुए देखती थीं तो फूट-फूटकर रोती थीं।

दरअसल, बिग-बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक, आयशा खान और अंकिता लोखंडे गार्डन एरिया में एकसाथ बातें कर रहे थे। इस दौरान अभिषेक बताते हैं कि एक बार उड़ारिया के सेट पर ईशा की शादी हो रही थी जिससे वह पागल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने सबसे लड़ाई की और ईशा की मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद अंकिता ने सुशांत का जिक्र कर एक किस्सा साझा किया।

Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे ने बताया कि ऐसा उनके साथ भी हुआ है। एक्ट्रेस ने कहा, जब शुद्ध देसी रोमांस आई थी, तब सुशांत ने मेरे लिए पूरा थिएटर बुक करवाया था क्योंकि वो बहुत अच्छे से जानता था कि मैं उसके रोमांटिक सीन्स नहीं देख पाऊंगी और मैं भड़क जाऊंगी। सिनेमाघर में मैं फिल्म देखते-देखते बार-बार अपनी सीट पकड़ रही थी।'

अंकिता लोखंडे ने आगे कहा, 'जब सुशांत ने फिल्म देखते हुए मेरी हालत देखी तो वह फिल्म छोड़कर भाग गया। वहीं मैं भी पूरी फिल्म देखकर घर चली गई और खूब फूट-फूटकर रोई और वह भी रोने लगा। इसके बाद उसने मुझसे सॉरी कहकर माफी मांगी और कहा कि आगे से नहीं करूंगा। लेकिन जब हम दोनों रोमांटिक हुए तो मेरे दिमाग में वही सीन घूमने लगे और मैंने उसे धक्का दे दिया और खुद से दूर कर दिया। जब आप अपने बॉयफ्रेंड को किसी और के साथ किस करते हुए देखते हो तो वह बात कहीं ना कहीं दिमाग में बैठ जाती है।'

अंकिता लोखंडे ने इसके बाद विक्की जैन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह मेरे रोमांटिक सीन्स बिल्कुल नहीं देखते। क्योंकि उनको ये देखकर गुस्सा आता है। बता दें कि बिग-बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में विक्की जैन और अंकिता के बीच जबरदस्त बहसबाजी हुई थी। इस दौरान सबके सामने विक्की को इतना गुस्सा आ गया कि वह एक्ट्रेस पर हाथ उठाने वाले थे लेकिन उन्होंने खुद को रोक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+