Bigg Boss 17: क्या अंकिता लोखंडे हैं शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट? जान लें उनकी फीस, सामने आया पूरा सच

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' जल्द ही शुरू होने वाला है। इन दिनों ये शो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो से जुड़े सारे अपडेट्स इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही बिग बॉस के नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं। साथ ही अब तक 'बिग बॉस 17' के कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। इसी बीच खबर है कि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ इस शो में शामिल होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को अंकिता लोखंडे बिग बॉस के इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं।

अंकिता लोखंडे 'बिग बॉस 17' में होगीं शामिल
इन दिनों टीवी की दुनिया की फेमस बहू रह चुकीं अंकिता लोखंडे लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17 का हिस्सा बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस के घर में जाने के लिए 200 ड्रेसेस की शॉपिंग भी की है। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक इस मामले में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

Ankita Lokhande

बिग बॉस के घर में सिंगल वर्सेज कपल की थीम
अंकिता लोखंडे के बिग बॉस के घर जाने की बात सुनने के बाद से उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोग अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस के घर में सिंगल वर्सेज कपल की थीम देखने को मिलेगी। ऐसे में कपल के रूप में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन इस शो में हिस्सा ले सकते हैं।

अंकिता लोखंडे को मिल रही है सबसे ज्यादा फीस
टेलीचक्कर की तरफ से कहा जा रहा है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस के घर में बतौर कपल के रूप में एंट्री लेंगे। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 की सबसे अधिक फीस लेने वाली कंटेस्टेंट बनकर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो का हिस्सा बनने के लिए अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन को सबसे अधिक फीस दी जा रही है।

अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की बनेगी जोड़ी
जानकारी के अनुसार पिछले साल यानी बिग बॉस 16 में सुम्बुल तौकीर खान को सबसे अधिक फीस दी गई थी। अब इस बार ऐसा लग रहा है कि अंकिता लोखंडे टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता लोखंडे ने कई टीवी शोज से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है जिसके चलते उन्हें हर हफ्ते 10 से 12 लाख रुपये से अधिक की फीस दी जा सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है 'बिग बॉस 17'
बिग बॉस 17 आगामी 15 अक्टूबर 2023 (रविवार) से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। 15 अक्टूबर को इस रिएलिटी शो का ग्रैंड प्रीमियर है। इसके बाद सोमवार से शुक्रवार तक दर्शक कलर्स चैनल पर रात 10 बजे इस शो को देख सकेंगे। वहीं शनिवार और रविवार को ये शो रात 9 बजे से प्रसारित होगा। कलर्स चैनल के अलावा यूजर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो ऐप पर भी इसका मजा ले सकेंगे। इस शओ को हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+